बैठक से पहले मार्गदर्शक मंडल के नेता आडवाणी और डॉ. जोशी ने की गुफ्तगू

Update:2016-06-12 17:24 IST

इलाहाबाद: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मागदर्शक मंडल में शामिल नेता लालकृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले होटल में मुलाकात की। इन दोनों दिग्गज नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक वार्ता हुई।

इलाहाबाद के होटल में पहुंचने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मार्गदर्शक मंडल के अपने सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी से करीब 15 मिनट तक गुफ्तगू की। मुलाकात के दौरान सिर्फ दोनों नेता ही थे। इसी होटल में डॉ. जोशी के लिए भी ठहरने की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि कानपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ. जोशी दो दिन पहले ही अपने गृहनगर इलाहाबाद आ गए थे।

 

Tags:    

Similar News