BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी: मोदी-शाह देंगे मिशन-2019 जीतने का मंत्र

Update: 2017-09-25 06:54 GMT

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली में शुरु हो गई है। बैठक का आज दूसरा दिन है। आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पीएम मोदी बैठक को संबोधित करेंगे। जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियां सरकार द्वारा किए गए काम और आगे की दशा-दिशा तय होगी। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े...BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग शुरू, अर्थव्यवस्था हो सकती है मुख्य एजेंडा

बैठक के पहले दिन अमित शाह ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के समक्ष पार्टी के प्रदर्शन का लेखा-जोखा रखा। बीजेपी के अन्य राज्यों में भी प्रसार-प्रसार के लिए एजेंडा और रणनीति तैयार है।

बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद अमित शाह ने पदाधिकारियों, राज्यों के प्रमुखों और संगठन के नेताओं से प्रस्तावों समेत बातचीत का एजेंडा तय करने को कहा है।

बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद बताया कि अमित शाह ने देशव्यापी दौरों के दौरान 50 हजार किमी से अधिक दूरी तय की। 309 बैठकें कीं, 176 छोटे कार्यक्रम किए। इसके साथ ही 18 हजार बुद्धिजीवियों से बातचीत की। इतना ही नहीं, क्षेत्रीय मीडिया से 800 बार बात की।

यह भी पढ़े...BJP Executive Meeting के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम हो सकते हैं कम !

यादव ने कहा कि चार लाख विस्तारकों ने 15 दिनों तक बीजेपी के लिए पूरे समय काम करने का ऐलान किया है। इन सभी लोगों ने मिलकर 4100 विधानसभाओं में काम किया है। उन्होंने बताया कि देश के 85 फीसदी जिलों में पार्टी कार्यालय स्थापित हो चुके हैं। इसके अलावा 26 राज्यों में पुस्तकालय और स्टडी सेंटर बनाए गए हैं।

 

Tags:    

Similar News