भारत व पाकिस्तान के बीच पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

Update: 2017-07-10 04:13 GMT

श्रीनगर: पाकिस्तान द्वारा भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी के बाद भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी हुई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, "पाकिस्तान सेना ने पुंछ सेक्टर में शाम 6.40 बजे से अकारण व अंधाधुंध गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका मजबूती के साथ कड़ा जवाब दिया।"

पुंछ सेक्टर में ही शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। इनमें एक छुट्टी पर घर आया सेना का जवान व उसकी पत्नी शामिल थे। जबकि इनके दो बच्चे घायल हो गए थे।

Tags:    

Similar News