VIDEO: अब लगेगी खबरों की पाठशाला, प्राइमर स्कूल के बच्चे रहेंगे अपडेट

Update: 2016-05-10 11:36 GMT

इलाहाबाद: सरकारी स्कूलों से जब भी खबर आती है, निगेटिव ही होती है। मसलन, बच्चे तो बच्चे टीचरों को भी सीएम और पीएम के नाम नहीं मालूम होते। लेकिन इस बार खबर पॉजिटिव है। डीएम के इंस्ट्रक्शन पर इलाहाबाद के प्राइमरी स्कूलों में एक नई शुरुआत हुई है। अब यहां हर दिन किताबी पाठशाला से पहले खबरों की पाठशाला लगेगी। यानी देश दुनिया की ताजा खबरें बताई जाएंगी।

Full View

बढ़ेगी जनरल नॉलेज

-सरकारी स्कूलों में अब खबरों की पाठशाला लगा करेगी

-क्लास में ब्लैक बोर्ड पर देश दुनिया की ताजा हलचल लिखी जाएंगी।

-बच्चों को ये खबरें याद करनी होंगी। इससे बच्चों की जनरल नॉलेज बढ़ेगी

बदलेगी तस्वीर

-इस पहल से सरकारी प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों की इमेज बदलेगी।

-अभी तक खराब मिड डे मील से लेकर टीचरों के अनपढ़ होने तक, ये स्कूल निगेटिव वजहों से जाने जाते थे।

-कई बार खुद टीचरों को स्पेलिंग और मामूली जोड़ घटाव नहीं आते थे। सीएम, पीएम के नाम नहीं मालूम होते थे।

-डीएम संजय प्रसाद ने सभी स्कूलों में बच्चों को हर दिन देश दुनिया की खबरों से अपडेट करने के इंस्ट्रक्शन दिए हैं।

-बच्चों को निगेटिव और वॉयलेंस की खबरें नहीं बताई जाएंगी।

-इसी सेशन से इसकी शुरुआत कर दी गई है।

Tags:    

Similar News