महाराष्ट्र: देवेन्द्र फणडवीस के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, CM और टीम सुरक्षित

Update: 2017-05-25 07:02 GMT
महाराष्ट्र: देवेन्द्र फणडवीस के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, CM और टीम सुरक्षित

लातूर: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है। हालांकि, इस हादसे के बाद सीएम और उनकी टीम सुरक्षित है। इस हादसे में सीएम फडणवीस बाल-बाल बच गए हैं। बताया जाता है सीएम फडणवीस मुंबई लौट रहे थे उसी दौरान ये हादसा हुआ। इसके बाद महाराष्ट्र के सीएम ने ट्वीट कर अपने और अपनी टीम के सुरक्षित होने की जानकारी दी। फडणवीस अभी अपनी टीम के साथ पास के गांव में ही हैं।



तकनीकी गड़बड़ी के कारण लातूर में फड़णवीस के हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर उड़ान भरने ही वाला था, लेकिन पायलट की समझदारी के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकार मानते हैं कि हेलिकॉप्टर ज्यादा ऊंचाई से नीचे नहीं गिरा, इसलिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। हादसा होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Tags:    

Similar News