डोकलाम विवाद खत्म होने के बाद पहली बार सिक्किम यात्रा पर जाएंगी रक्षा मंत्री

Update:2017-10-05 02:53 IST

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर जाने वाली हैं। वहां वह रक्षा तैयारियों का जायजा लेंगी। गौरतलब है, कि डोकलाम में चीन से सीमा विवाद खत्म होने के बाद रक्षा मंत्री पहली बार इस क्षेत्र के दौरे पर जाएंगी। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश चीन के साथ रणनीतिक लिहाज से बेहद अहम राज्य हैं।

मंत्रालय से सूत्रों ने बताया, कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन आगामी 7 अक्टूबर को सिक्किम जाएंगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को वह अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करेंगी।

ये भी पढ़ें ...अर्थव्यवस्था पर PM मोदी की विपक्ष को खरी-खरी, कहा- पुरानी बातें मत भूलें

रक्षा मंत्री के साथ आर्मी चीफ भी जाएंगे

इस दौरे पर रक्षा मंत्री के साथ आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी जाएंगे। भारत, भूटान और चीन की सीमाओं के हिस्से पर स्थित डोकलाम में सड़क बनाने को लेकर हाल के महीनों में भारत और चीन के बीच विवाद जारी था, जो हाल ही में सुलझा है।

ये भी पढ़ें ...सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम का आना तय, शिवपाल पर सस्पेंस

फिलहाल पीछे हटी चीनी सेना

बता दें, कि डोकलाम विवाद खत्म होने के बाद भारतीय सेना और चीनी सेना विवादित क्षेत्र से पीछे हट गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने पर चीन की सेना खुद-ब-खुद पीछे हट जाएगी। भारतीय सेना अपने इलाके से चीनी सैनिकों पर नजर रखे हुए है।

ये भी पढ़ें ...योगी राज में मदरसों को गाना पड़ेगा जन गण मन, HC की लगी मुहर

एस. जयशंकर भूटान दौरे पर

इस बीच विदेश सचिव एस. जयशंकर भूटान दौरे पर हैं। वहां उनकी उच्चस्तरीय वार्ता हुई है। विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि दोनों देशों के आपसी हितों के मुद्दों पर बातचीत हुई है। माना जा रहा है कि इसमें डोकलाम का मुद्दा भी रहा।

Tags:    

Similar News