लखनऊ: यूपी में नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला तेज हो रहा है। उत्तर प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए भाजपा ने दूसरे दलों के कद्दावर नेताओं को पार्टी में शामिल करने का अभियान और तेज कर दिया है। पूर्वांचल से लगते मध्य उत्तर प्रदेश, अवध क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच बड़े नेताओं को शुक्रवार को उनके हजारों समर्थकों के साथ पार्टी अध्यक्ष केशव मौर्य ने भाजपा में शामिल कराया।
कुशीनगर से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और कद्दावर बसपा नेता डॉ. संगम मिश्र ने अपने 100 से अधिक कार्यकर्ताओं, बसपा के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों के साथ पार्टी ज्वाइन किया। समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले बुद्धसेन वर्मा ने भी भाजपा का दामन थामन लिया। इसके साथ ही अयोध्या विधानसभा के पुराने बसपाई अशोक तिवारी ने भी सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। अशोक तिवारी अयोध्या विधानसभा से बसपा से चुनाव भी लड़ चुके है। साथ ही इन्होंने संगठन में भी खूब काम किया है।
यह भी पढ़ें...बजरंगबली बने योगी, राम मंदिर बनवाने के लिए आसमान में उड़े
ऐसे ही अमरोहा से सपा के पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने भी अपनी पार्टी को अलविदा कह दिया और कमल थाम लिया। लोकदल के पूर्व विधायक प्रताप चैधरी ने भी भाजपा ज्वाइन किया।
यह भी पढ़ें...मुलायम का कबूलनामा- पैसों-जमीन की लूट में लगे हैं हमारे कुछ कार्यकर्ता
यह भी पढ़ें...ईद पर तनाव: मौलाना ने कहा-मंदिर शैतान का घर है और मस्जिद खुदा का