UP के पूर्व गवर्नर बीएल जोशी का निधन, दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांसें

यूपी के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे 81 साल के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

Update: 2017-12-22 12:58 GMT

लखनऊ: यूपी के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांसें ली। वे 81 साल के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

बनवारी लाल जोशी का अंतिम संस्कार शनिवार (23 दिसंबर) को जयपुर के चांदपोल श्मशान में होगा। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आने की संभावना है। जोशी गांधी परिवार के बहुत करीबी थे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी सहित राजीव गांधी के साथ काम किया था।

बता दें कि 28 जुलाई 2009 से 24 जून 2014 तक यूपी के राज्यपाल रहे। इसके पहले वो उत्तराखंड और मेघालय के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल भी रहे। उनका जन्म राजस्‍थान के नागौर जिले के छोटी काठू नाम के छोटे से गांव में हुआ था।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने जोशी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। गहलोत ने जोशी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया। जोशी राजस्थान के मूल निवासी थे। उनका जन्म राजस्थान के नागौर जिले में हुआ था।

जोशी आईपीएस अधिकारी रहे थे। वे 28 जूलाई 2009 से 23 जून 2014 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे। इसके अलावा वे उत्तराखंड और मेघालय के राज्यपाल के अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल भी रहे।

Tags:    

Similar News