भारतीय सेना का म्यांमार सीमा पर बड़ा एक्शन, नागा उग्रवादियों के कैंप तबाह

Update: 2017-09-27 09:28 GMT
फ़ाइल फोटो

नईं दिल्ली: म्यांमार सीमा के पास भारतीय सेना ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नागा उग्रवादियों के कैंप पर हमला बोला है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में एनएससीएन खापलांग गुट के उग्रवादियों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। भारतीय ऑपरेशन में कई उग्रवादी हताहत भी हुए हैं। यह ऑपरेशन करीब सुबह 4.45 बजे किया गया था।

सेना का यह ऑपरेशन असम-नागालैंड बॉर्डर के पास हुआ है। सेना ने अहले सुबह ही इस ऑपरेशन को शुरू किया था। सेना ने लंगखू गांव के पास घुसकर नागा उग्रवादियों पर हमला बोला। यह जगह भारत-म्यांमार बॉर्डर से करीब 10-15 किमी. दूर है।

बता दें, कि भारतीय सेना ने यह कार्रवाई इनपुट के आधार पर की है। बुधवार सुबह-सुबह भारतीय सेना और नागा उग्रवादियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जिसके बाद सेना ने उग्रवादियों को मार गिराया। अभी तक कितने नागा आतंकी मारे गए हैं इसका कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है।





Tags:    

Similar News