कांची पीठ के 69वें शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का 82 वर्ष की आयु में निधन

Update: 2018-02-28 04:38 GMT

चेन्नई: कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य श्री जयेन्द्र सरस्वती का बुधवार (28 फरवरी) सुबह निधन हो गया। जयेन्द्र सरस्वती 82 वर्ष के थे। बीते दिनों उन्हें सांस लेने में आ रही दिक्कतों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हुआ है। बता दें, कि जयेन्द्र सरस्वती को 1994 में कांची मठ का प्रमुख बनाया गया था।

-जयेन्द्र सरस्वती का जन्म 18 जुलाई 1935 को हुआ था।

-वह कांची मठ के 69वें शंकराचार्य थे।

-उन्हें 1954 में शंकराचार्य बनाया गया था।

-कांची मठ के द्वारा कई स्कूल और आंखों के अस्पताल चलाए जाते हैं।

जयेन्द्र सरस्वती के निधन पर बीजेपी नेता राम माधव ने दुख जताया है। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि वह सुधारवादी संत थे। उन्होंने समाज के लिए काफी काम किए।



Tags:    

Similar News