साइकिल के पैंडिल से बनाया हथियार, राउडी राठौर फिल्म से मिला आयडिया

Update: 2016-04-09 06:42 GMT

सहारनपुर: फिल्म राउडी राठौर में अक्षय कुमार ने दुश्मनों को मारने के लिए जिस तरह के हथियार का प्रयोग किया था। उसी तरह का हथियार बनाकर एक व्यक्ति ने अपने दुश्मन का गला काट दिया। हमले में इस्तेमाल किए गए इस अजीबोगरीब हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावर ने खूब दिमाग लगाया। उसे बाजार से हथियार न खरीदना पड़े, इसके लिए हमलावर ने साइकिल के पैंडल का इस्तेमाल किया। उसने पैंडल के चक्र को निकाल कर एक लंबे डंडे में बांध दिया और मर्डर कर दिया।

यह भी पढ़े...बदमाशों ने पहले रेता गला, फिर भी बच गया शख्स तो फोड़ दी दोनों आंखें

क्या है मामला?

-यह मामला विवाहिता से छेड़छाड़ और शुक्रवार रात करीब आठ बजे का है।

-कोतवाली थाना मंडी के खाली प्लाट में दो युवकों ने एक युवक का गला रेत दिया।

-लहूलुहान अवस्था में युवक को पड़ा देख बच्चों ने शोर मचाया।

-आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

-युवक की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

-परिजन घायल युवक को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए हैं।

यह भी पढ़े...लड़की की गला रेतकर हत्या, लोगों ने जताई बलि की आशंका

क्या कहती है पुलिस?

-इंस्पेक्टर कोतवाली आरएन सिंह यादव ने कहा कि विजय चाऊमीन की रेहड़ी लगाता है।

-क्षेत्र के रहने वाले राकेश और राजकिशोर से विकलांग विजय का झगड़ा हो गया था।

-पुलिस ने दोनों को पकड़कर हमले में प्रयोग किया गया हथियार बरामद कर लिया है।

-राकेश और राजकिशोर ने पूछताछ में पुलिस से कहा कि दो माह पूर्व विजय ने पत्नी को छेड़ा था।

-शुक्रवार को विजय ही हमला करने के लिए हथियार लेकर आया था।

-तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े...7 बच्‍चों समेत परिवार के 14 लोगों को मार डाला, खुद भी की सुसाइड

Tags:    

Similar News