केन्या के सैमुअल बने ताज मैराथन के विजेता, 66 मिनट में दौड़े 21 किमी.

Update: 2016-02-14 06:15 GMT

आगरा: ताजनगरी आगरा में आज वेलेंटाइन डे पर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के साथ 32 हजार लोगों ने मैराथन में हिस्सा लिया। सैमुअल ताज मैराथन के विजेता बने। सैमुअल को 51 हज़ार रुपए देकर सम्मानित किया गया। सैमुअल भारत में अब तक 5 मैराथन में शिरकत कर चुके हैं। केन्या के रहने वाले सैमुअल ने 66 मिनट में 21 किमी की दौड़ लगाकर मैराथन का नया रिकॉर्ड बनाया। ये मैराथन आगरा के सिकंदरा से सुबह करीब 6 बजे रवाना हुई। दौड़ को मिल्खा सिंह ने हरी झंडी दिखाई।

- आगरा में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा ताज महोत्सव।

- ताज महोत्सव के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं।

- महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक रूप दिया जा रहा है।

- शुरुआत 14 फरवरी को पहली बार आयोजित होने जा रही ताज मैराथन से हुई।

- मैराथन में आगरा सहित अन्य जगहों के करीब 32 हजार प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

- इस मैराथन में दिव्यांग भी हिस्सा ले रहे हैं।

- 21 किलोमीटर की यह दौड़ सिकंदरा से सुबह 6 बजे शुरू हुई।

- फ़्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

- इसमें 18 से 50 वर्ष के प्रोफेशनल रनर और एथलीट शामिल हुए।

 

अन्य फोटो देखने के लिए नीचे की स्लाइड पर क्लिक करें

[su_slider source="media: 9236,9237" data-width="620" data-height="440" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

Tags:    

Similar News