Akhilesh Yadav का 'सनातन' पर बड़ा हमला, 'महाकुंभ 2025' को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब जनता ये नहीं समझ पा रही है कि 'मिलियन-ट्रिलियन' का क्या खेल है। सब कुछ छिपाने के लिए महाकुंभ का आयोजन किया जिसमें भी झूठ बोला गया।;

Written By :  Sakshi Singh
Update:2025-02-23 18:47 IST

अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को आए दिन सवालों के कटघरे में खड़े कर रहते हैं। अब उनका एक और ताजा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने योगी और मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 'महाकुंभ 2025' का आयोजन 'मिलियन-ट्रिलियन' का खेल छिपाने के लिए सरकार ने आयोजन किया है।

सपा मुखिया ने कहा "गरीब जनता ये नहीं समझ पा रही है कि 'मिलियन-ट्रिलियन' का क्या खेल है। सबसे बड़ी बात है कि उत्पीड़न, न्याय और भ्रष्टाचार न हो लेकिन इस सरकार ने भ्रष्टाचार के अन्याय की सभी सीमाओं को पार कर दिया और सब कुछ छिपाने के लिए महाकुंभ का आयोजन किया जिसमें भी झूठ बोला गया।"

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री कहते रहे कि हमने 100 करोड़ लोगों के लिए इंतजाम किए हैं लेकिन कम लोगों के लिए इंतजाम और व्यवस्था भी नहीं हो पाई। भगदड़ में लोगों की जान गई, बड़े पैमाने पर लोग खो गए। आज भी दुर्घटनाएं हो रही हैं, तो सरकार क्या योजना बना रही थी? इस सरकार को हटाने से ही सारी चीजें ठीक होंगी।

इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक 32 सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जनता पूछ रही है कि भाजपा ट्रिलियन-ट्रिलियन डॉलर का जो राग अलाप रही है, उसमें अमेरिका से आया 21 मिलियन डॉलर’ भी जुड़ा है क्या? जनता ये भी पूछ रही है कि कहीं डबल इंजन में एक इंजन ‘विदेशी’ तो नहीं है?

इसके पहले अखिलेश यादव ने बीते दिन 22 फरवरी को तंज कसते हुए एक्स पर लिखा, भाजपा कहीं 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की जगह, उत्तर प्रदेश की की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर के क़र्ज़ में न डूबे दे। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की ‘समय-सीमा’ बदलते हैं, देश-प्रदेश का भविष्य नहीं।

2021 में भाजपाइयों ने कहा था कि 2024 तक उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी और अब 2025 में कह रहे हैं, 2029 में उप्र की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी। जनता को न इनके बीते कल के वादे पर विश्वास था, न आनेवाले कल के दावे पर भरोसा है। झूठ भाजपा का पर्याय बन गया है। जनमानस कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

Tags:    

Similar News