मिजोरम चुनाव: कांग्रेस को झटका,विधानसभा अध्यक्ष हिफेई BJP में शामिल

Update: 2018-11-05 11:31 GMT

आइज़वालः मिजोरम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद हिफेई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इससे पहले हिफेई ने सदन और कांग्रेस की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था। उनके इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें .....मिजोरम चुनाव-वोटर लिस्ट में अफसर कर रहे गड़बड़ी, चुनाव आयोग में पहुंची शिकायत

हिफेई ने बताया कि मैने विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर लालरीनवमा को सौप दिया है,जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया गया है। मिजोरम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मिजोरम मामलों के प्रभारी हेमंत बिस्वा शर्मा ने ट्विटर पर हिफेई के भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी। हाल ही में हिफेई ने राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व को बिना सूचना दिए भाजपा नेता से मुलाकात की थी। तभी से राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।]

यह भी पढ़ें .....छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

28 नवंबर को मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, ऐसे में हिफेई के भाजपा में शामिल होने के कदम को कांग्रेस के लिए बड़े झटके की तरह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें .....मिजोरम के मुख्यमंत्री ने चकमा का इस्तीफा स्वीकार किया

बतातें चले कि 40 विधानसभा सदस्यों वाला मिजोरम पूर्वोत्तर का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस पार्टी सत्ता में है।

Tags:    

Similar News