मुलायम बोले- अगर शिवपाल ने रामगोपाल को 'शकुनी' कहा, तो इसमें गलत क्या है

Update: 2017-05-07 10:44 GMT
मुलायम बोले- जापान से मंगाए EVM मशीन पर भरोसा नहीं, वो खुद तो 'ठप्पा' लगाते हैं

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और अब संरक्षक करार दिए गए मुलायम सिंह यादव सपा के महासचिव रामगोपाल यादव को 'शकुनी' कहने को गलत नहीं मानते। मुलायम के भाई और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कुछ दिन पहले रामगोपाल को शकुनी बताया था।

रविवार (07 मई) को एक कार्यक्रम में पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा, कि 'शिवपाल ने कुछ भी गलत नहीं कहा। रामगोपाल तो 'शकुनी' की ही तरह काम कर रहे हैं। शकुनी जिस तरह कौरवों का वंश बर्बाद करने पर आमादा था, उसी तरह रामगोपाल भी सपा को तबाह करना चाहते हैं।'

सपा अपनी गलती से हारी

शिवपाल यादव के रामगोपाल को शकुनी बताने वाले बयान को उन्होंने सही करार दिया। कहा, कि शिवपाल को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। पैसा भी खर्च किया गया।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन सपा की बुरी दशा के लिए जिम्मेदार है। उनके मना करने पर भी अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन किया।

'कांग्रेस ने मेरे ऊपर कई मुकदमे लगाए'

मुलायम सिंह यादव रविवार को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने यहां पहुंचे थे। मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने मेरे ऊपर कई मुकदमे लगाए।' इस दौरान मुलायम सिंह ने ये भी कहा कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर उन्होंने भूल की। अगर वे मुख्यमंत्री बनते तो आज सपा का ये हाल न होता। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी पर उन्होंने कहा, कि झूठे वादे कर जनता को ठगा गया। चुनाव से पहले जनता के खाते में 15-15 लाख रुपए भेजने का वादा करने वाले मोदी ने 1 रुपया भी नहीं दिया। आज देश का किसान संकट में है। उन्होंने सपा सरकार में किसानों के कर्जे माफ किए। उनकी जमीनें नीलाम होने से बचाईं।'

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर ...

निशाने पर कांग्रेस

करहल के ग्राम गुनहिया में शहीद धर्मेंद्र यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने कहा, कि कांग्रेस ने उनकी जिंदगी खराब कर दी। उनके ऊपर कई मुकदमें लगाए गए। कांग्रेस की सरकार ने मस्जिद गिरवा दी। उन्होंने मस्जिद को टूटने से बचाने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया। 16 लोगों की जानें चली गईं। इसका उन्हें अफसोस है लेकिन यदि वे ऐसा नहीं करते तो देश की एकता बिखर जाती। देश की एकता के लिए उन्होंने ये सब किया।

मस्जिद टूटने का गुनहगार कांग्रेस है

पूर्व सीएम ने कांग्रेस और सपा के गठबंधन का एक बार फिर विरोध किया। कहा, कि कांग्रेस ने उनकी जिंदगी खराब कर दी। मुसलमान आज भी कांग्रेस को मस्जिद टूटने का गुनहगार मानता है। मुसलमान कभी भी कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। वे सपा के साथ हैं। लेकिन अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो पूरे प्रदेश ने विरोध कर दिया।

मोदी जी 3-3 लाख ही दे दें

मुलायम सिंह यादव ने कहा, कि 'मोदी ने वादाखिलाफी की है। वादाखिलाफी भी एक तरह का भ्रष्टाचार है। झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाले मोदी 15 लाख नहीं दे पा रहे तो जनता को 3-3 लाख रुपए ही दे दें। मुलायम बोले, 'देश की जनसंख्या बढ़ रही है। खेती घट रही है। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी गेहूं का संकट है। किसान खुशहाल नहीं हुआ तो इस जनसंख्या का पेट कैसे भरेगा।'

हमने 1,600 करोड़ के कर्ज माफ किए

इस दौरान यूपी के पूर्व सीएम ने आगरा से बांदा के बीच के जंगल को खत्म कर खेती लायक बनाने का सुझाव दिया। कहा, कि 'सपा ने अपनी सरकार में किसानों के 1,600 करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए। लेकिन मोदी सरकार जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही।' सपा सरकार ने पढ़ाई, सिंचाई मुफ्त की, नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सहित कई काम कराया।

Tags:    

Similar News