LOC पर पाकिस्तान की गोलीबारी, एक भारतीय जवान गंभीर रूप से घायल

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय जवान घायल हो गया।

Update:2017-08-08 09:47 IST
पाक क्रिकेट का सूखा खत्म, सितंबर में विश्व एकादश की करेगा मेजबानी

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में एक भारतीय जवान घायल हो गया।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तानी बलों ने सोमवार शाम को उड़ी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

अधिकारी ने कहा, "भारतीय बलों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। घायल जवान को श्रीनगर में सेना के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।"

Tags:    

Similar News