अरुणाचल में धरती खिसकी, फाइव स्टार होटल बना रहे 15 मजदूरों की जान गई

Update: 2016-04-22 08:02 GMT

ईंटानगर: तवांग जिले में एक बार फिर प्रकृति ने अपना प्रकोप दिखाया है। यहां भूस्खलन में करीब 15 लोगों की मौत होने की खबर है। तवांग जिले में इस भूस्खलन की चपेट में फाइव स्टार होटल बना रहे मजदूर आए हैं। ये आस पास के राज्यों से अरुणाचल में मजदूरी करने आते है। इनके अलावा अभी भी कई और के मलबे में दबे रहने की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंच गई है। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

अकेली नहीं है यह भूस्खलन की घटना

दरअसल तवांग जिले में भूस्खलन की यह पहली घटना नहीं है। इसके अलावा भारी बारिश से तवांग के कई इलाको में भूस्खलन की भी खबरें है। बताया जा रहा है कि इन भूस्खलनों के चलते बिजली के खंभे और टेलीफोन के खंभे उखड़ गए हैं, जिससे बिजली और संचार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री कालिखो पुल ने तवांग के स्थानीय प्रशासन से हादसे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

 

Tags:    

Similar News