खबर आपके लिए : 2 रुपए तक सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल, लेकिन...

Update: 2018-02-13 11:54 GMT

नई दिल्ली : जल्द ही आपको बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच खबर मिल रही है कि अब ये सस्ता होने वाला है।

इंडस्ट्री के हमारे सूत्रों की माने तो पेट्रोल-डीजल के दाम लगभग दो रुपए कम होंगे।

पिछले 7 महीने पर नजर डालें तो तो यह पहला मौका होगा जब पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने की उम्मीद है। देश के अंदर पिछले 7 महीने में पेट्रोल 9 रुपए महंगा हुआ है।

ये भी देखें : सरकार के खेल से लगती है पेट्रोल-डीजल में आग, 100 रुपए के लिए रहें तैयार !

वहीं अब कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से इसके सस्ते होने की उम्मीद दिख रही है।

वहीं इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 12 महीने के बीच अच्छी गिरावट देखने को मिली। लेकिन पेट्रोलियम कंपनीज से रेट में कोई कमी नहीं की। ऐसे में इस बार भी कोई गारंटी नहीं है कि रेट कम ही होंगे। लेकिन उम्मीद पर तो दुनिया कायम है।

Tags:    

Similar News