PM मोदी बोले- स्किल, स्केल और स्पीड के मंत्र पर काम कर रही टेक्सटाइल इंडस्ट्री

अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन (शुक्रवार, 30 जून) को पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में 'टेक्सटाइल इंडिया 2017' सम्मलेन का उद्घाटन किया।

Update: 2017-06-30 11:59 GMT
PM मोदी बोले- स्किल, स्केल और स्पीड के मंत्र पर काम कर रही टेक्सटाइल इंडस्ट्री

अहमदाबाद: अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन (शुक्रवार, 30 जून) को पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में 'टेक्सटाइल इंडिया 2017' सम्मलेन का उद्घाटन किया। उनके साथ गुजरात और आंध्र प्रदेश के सीएम मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कहा कि 100 देशों से प्रतिनिधि इस सम्मलेन में भाग लेने यहां आए हैं। वस्त्र हमारे सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक हैं। कितने ही शहरों की पहचान उनके यहां के कपड़ों से होती है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री स्किल, स्केल और स्पीड के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी ने इससे पहले मोडासा में दो जल परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें .... GST के विरोध पर बोले वेंकैया नायडू- PM मोदी के रिफार्म को नहीं पचा पा रहा विपक्ष

और क्या बोले पीएम मोदी

-टेक्सटाइल, एग्रो और इंडस्ट्री दोनों पर केंद्रित है।

-टेक्सटाइल इंडस्ट्री सैकड़ों सालों से भारत में रही है।

-ये व्यापार का मुख्य आधार रही है।

-रास्तों के नाम भी धागों (सिल्क रूट) के नाम पर हो गए थे।

-इन रास्तों से भारत आए विदेशी दार्शनिकों ने इस इंडस्ट्री के बारे में बताया था।

-दुनिया में टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में भारत की हिस्सेदारी 11% है।

-2015-16 में भारत ने 2 लाख 37 करोड़ रुपए के कपड़े का एक्सपोर्ट किया।

-भारत में करीब 5 करोड़ लोग कपड़े के कारोबार से जुड़े हुए हैं।

-देश में करीब 1 करोड़ 30 लाख बुनकर हैं। बुनकरों में 70% महिलाएं हैं।

-यह क्षेत्र सभी कारोबारों का आधार है।

यह भी पढ़ें .... विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा- गो-रक्षकों पर मोदी के शब्द बनावटी

कपड़ा उद्योग में सबसे उदार विदेशी निवेश नीति

-पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कपड़ा उद्योग में सबसे उदार विदेशी निवेश नीति अपनाई है।

-यह क्षेत्र कृषि और उद्योगों की बीच की कड़ी के रूप में काम करता है।

-जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराना है।

-फिलहाल यह देश का दूसरा सबसे बड़ा रोजगार सृजित करने वाला क्षेत्र है।

Tags:    

Similar News