ट्रंप से पहली बार मिले पीएम मोदी, वाइफ मेलानिया को गिफ्ट की कश्मीर की शॉल

Update:2017-06-27 09:52 IST

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पहली मुलाकात की। ट्रंप के साथ पत्नी मेलानिया ने भी पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों को देखकर बिल्कुल भी नहीं लगा कि यह उनकी पहली मुलाकात है।

मोदी लाए कश्मीर की शॉल

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया को कुछ खास तोहफे भी दिए। उन्होंने मेलानिया को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की हाथ से बनी शॉल भेंट की। साथ ही सिल्वर ब्रेसलेट भी तोहफे में दिया, जो कांगड़ा वैली के कारीगरों ने बनाया था। इतना ही नहीं, मोदी ने चायपत्ती और शहद भी भेंट किया।

भारत आने का न्योता

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका संग भारत आने का न्योता भी दिया। उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं।



मोदी ने घूमा व्हाइट हाउस

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को पूरा व्हाइट हाउस घुमाया। उन्होंने मोदी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का बेडरुम भी दिखाया। पीएम मोदी ने ट्रंप को अब्राहम लिंकन के निधन के बाद 1965 में जारी किया गया एक पोस्टल स्टैम्प भी दिया। उन्होंने ट्रंप को पंजाब के होशियारपुर की बनी एक खास लकड़ी की पेटी भी तोहफे में दी।



Tags:    

Similar News