बादल ने कहा- कांग्रेस का अंतिम संस्कार है यह विधानसभा रिजल्ट

Update: 2016-05-20 07:35 GMT

चंडीगढ़: कांग्रेस के विधानसभा चुनावों में दो राज्यों से सत्ता गंवा देने पर पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का अंतिम संस्कार है, अंतिम अनुष्ठान 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में होगा।

और क्या कहते हैं सीएम प्रकाश सिंह बादल?

-इन विधानसभा चुनावों से यह सबक मिला है कि जनता एक मजबूत विचारधारा की पक्षधर है।

-इसकी वजह पश्चिम बंगाल और तमिलनाड़ु में क्षेत्रीय दलों का मजबूत प्रदर्शन है।

-पंजाब में भी यही रूख रहेगा,यहां शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) सबसे मजबूत क्षेत्रीय दल है।

ये भी पढ़ें....केरल और असम में गई कांग्रेस की सरकार, पुदुचेरी ने बचाई इज्जत

-उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने सत्तासीन पार्टी विरोधी लहर के मिथक को तोड़ दिया है।

-उनके इस बयान को 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है।

-पंजाब में विपक्षी दल विपक्ष में ही बने रहने के लिए बने हैं।

-विपक्ष ने मान लिया है कि जनता ने उन्हें दंडित किया है।

-अकाली-भाजपा गठबंधन को समर्थन देकर पुरस्कृत किया है।

ये भी पढ़ें....रिजल्‍ट आते ही सोशल साइट्स पर कुछ ऐसे उड़ रहा कांग्रेस का मजाक

-इसकी वजह से विपक्ष की मानसिकता जनविरोधी हो गई है।

-जनता के प्रति यह प्रतिशोध कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को तबाह करने जा रहा है।

 

Tags:    

Similar News