राजस्थान विधानसभा चुनाव: नहीं चला ज्ञानदेव का 'ज्ञान', कंडोम गिनने पर BJP ने काटा टिकट

Update: 2018-11-15 03:55 GMT

जयपुर: बीजेपी ने अपने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी कर दी है। बता दें, इस बार बीजेपी ने 15 विधायकों और 3 मंत्रियों का टिकट काट दिया है। इसके अलावा इन खाली जगहों पर पार्टी ने नए चहरे मैदान पर उतारे हैं। जिन विधायकों और मंत्रियों के टिकट बीजेपी ने काटें हैं उसमें ज्ञानदेव आहूजा भी शामिल हैं। ज्ञानदेव हमेशा ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं।

इस बार काम नहीं आया ज्ञानदेव का 'ज्ञान'

ऐसे में इस बार जब ज्ञानदेव का 'ज्ञान' काम नहीं आने पर पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रोज 3000 कंडोम मिलने का दावा करने वाले ज्ञानदेव आहूजा वही बीजेपी विधायक हैं, जिनका सबसे विवादित बयान साल 2016 में आया था। इस दौरान इन्होने कहा था कि JNU में रोज से 0 हजार हड्डी के टुकड़े, 3 हजार इस्तेमाल किए हुए कंडोम और 500 इस्तेमाल किए हुए अबॉर्शन इंजेक्शन मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: राफेल पर वायुसेना ने कहा-‘भारत को राफेल जैसे पांचवीं पीढ़ी के अत्याधुनिक विमान की जरूरत है’

उन्होंने ये भी कहा था कि 10 हजार सिगरेट के बट हर रोज यूनिवर्सिटी कैंपस में मिलते हैं। यही नहीं, ज्ञानदेव ने छात्रों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 'नेकेड डांस' करने का भी आरोप लगाया था। ज्ञानदेव आहूजा के अलावा राजस्थान सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री धनसिंह रावत का टिकट भी काटा गया है।

बीजेपी को बताया था हिंदुओं की पार्टी

दरअसल, धनसिंह रावत ने बीजेपी को हिंदुओं की पार्टी बताया था। ऐसी स्थिति में इनको भी इस बार टिकट नहीं दिया गया। बता दें, धनसिंह रावत का विवादों से याराना पुराना है। धनसिंह रावत वही मंत्री हैं, जिन्होंने कांग्रेस को मुसलमानों और भाजपा को हिन्दुओं की पार्टी बताया था। यह विवादित बयान उन्होंने बांसवाड़ा की सभा में दिया था।

यह भी पढ़ें: IPS अफ़सरों की तबादला सूची में प्रयागराज की जगह लिखा गया इलाहाबाद

बीजेपी ने वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री राजकुमार रिणवा का टिकट भी काटा है क्योंकि इन्होने पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर विवादित बयान दिया था। बता दें, पार्टी ने और तीन मंत्रियों के टिकट धरे हैं। इनमें मंत्री राजकुमार रिणवा, मंत्री बाबूलाल वर्मा और मंत्री धन सिंह रावत शामिल हैं।

इन 15 विधायकों को इस बार नहीं मिला टिकट

जिन 15 विधायकों के टिकट काटे हैं, उनमें मंगला राम विधायक कठूमर, लक्ष्मीनारायण बैरवा विधायक चाकसू, जीतमल खांट विधायक गढ़ी, रानी कोली विधायक बसेड़ी, गीता वर्मा विधायक सिकराय, शैतान सिंह विधायक पोकरण, आरसी सुनेरीवाल विधायक डग, तरुण राय कागा विधायक चौहटन, छोटू सिंह भाटी विधायक जैसलमेर, राजकुमारी जाटव विधायक हिण्डौन, किशनाराम नाई विधायक डूंगरगढ़, कृष्ण कड़वा विधायक संगरिया, रानी सिलोटिया विधायक बसेड़ी और शिमला बावरी विधायक अनूपगढ़ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: महिला ने चलती ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म, जानिए उसके बाद क्या हुआ

Tags:    

Similar News