राजीव महर्षि बने नए CAG, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई शपथ

Update: 2017-09-25 05:11 GMT
राजीव महर्षि ने ली CAG पद की शपथ, राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और PM थे मौजूद

नई दिल्ली: पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि (62 वर्ष) ने सोमवार (25 सितंबर) को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू उपस्थित थे। महर्षि की नियुक्ति शशिकान्त शर्मा के स्थान पर हुई है।

बता दें, कि राजस्थान कैडर के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी राजीव महर्षि का दो साल का गृह सचिव का तय कार्यकाल पिछले महीने पूरा हुआ था।



ये भी पढ़ें ...राजीव महर्षि बने देश के नए कैग, सुनील अरोड़ा होंगे चुनाव आयुक्त

शशिकांत शर्मा ने 23 मई, 2013 को कैग का पद संभाला था। शुक्रवार को इस पद पर उनका कार्यकाल पूरा हो गया। कैग में आने से पहले शर्मा रक्षा सचिव थे। महर्षि का कार्यकाल तीन साल का होगा। कैग की नियुक्ति छह साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक की जाती है।

ये भी पढ़ें ...केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि लंदन पहुंचे, विजय माल्या-ललित मोदी के प्रत्यर्पण का करेंगे प्रयास

Tags:    

Similar News