कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचीं प्राची, कहा- JNU के दोषियों को हो फांसी

Update: 2016-02-18 11:27 GMT

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर दंगों के आरोप में गुरुवार को साध्वी प्राची कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जेएनयू के दोषियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। प्राची बुधवार को जेएनयू भी गई थीं ।

और क्या कहा?

-प्राची ने कहा क‍ि कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी जेएनयू मामले पर चुपी साधे हुए हैं। उन्हें इस मामले में जवाब देना होगा।

-राहुल गांधी जिस तरह JNU पहुंचे और देशद्रोहियों के पक्ष में बयान दिए इससे उन पर कड़ा एक्‍शन होना चाहिए।

-जो लोग देश द्रोहियों को समर्थन देते हों उन लोगों को जेल में होना चाहिए।

क्यों पहुंचीं कोर्ट

-प्राची पर 2013 में कवाल कांड के बाद 31 अगस्त और 7 सितंबर की महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था।

-इस मामले में साध्वी को जेल जाना पड़ा था। कोर्ट के कई सम्मन भेजने के बाद भी प्राची कोर्ट नहीं पहुंची तो उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किए।

-पार्ची को 23 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के आदेश मिले हैं।

Tags:    

Similar News