मणिपुर चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग खत्म, EC के अनुसार शाम 5 बजे तक 86% मतदान

देश के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में विधानसभा चुनाव 2017 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान बुधवार (08 मार्च) को सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक होगा।

Update: 2017-03-07 21:55 GMT
मणिपुर चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग आज, इरोम शर्मिला और CM इबोबी के बीच कड़ा मुकाबला

इंफाल: देश के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में विधानसभा चुनाव 2017 के दूसरे और अंतिम चरण का के लिए बुधवार (08 मार्च) को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 3 बजे तक मणिपुर में करीब 86 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। इस चरण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। बता दें कि मणिपुर चुनाव में पहले चरण में रिकॉर्ड 83 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उनके अलावा 24 और उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें क्षेत्रीय दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। चुनाव के लिए सुरक्षा की कड़ी तैयारियां की गई हैं। 22 सीटों के लिए कुल 98 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें चार महिला भी शामिल हैं।

मतदान प्रतिशत:

सुबह 9 बजे तक- 21% मतदान

सुबह 11 बजे तक- 45% मतदान

दोपहर 01 बजे तक- 67% मतदान

शाम 03 बजे तक - 80% मतदान

इन जिलों में होना है मतदान

थाउबल

उखरुल

चंदेल

तामेंगलांग

सेनापति

यह भी पढ़ें ... मणिपुर विधानसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग खत्म, 84 प्रतिशत हुआ मतदान

इस चरण में पूर्वोत्तर के इस राज्य के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, उप मुख्यमंत्री गाईखांगम और मानवाधिकार कार्यकर्त्ता से नेता बनीं इरोम चानू शर्मिला सहित लगभग सभी बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला होना है।

मणिपुर राज्य से अफस्पा हटाने के लिए पिछले 16 सालों तक अनशन करने वाली शर्मिला पहली बार चुनावी मैदान में हैं। वह थाउबल विधानसभा क्षेत्र से सीएम ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

हालांकि शर्मिला की पीपुल्स रिसर्जेसेंजेंस एंड जस्टिस एलाइंस (प्रजा) पार्टी 60 में से सिर्फ 3 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। फिर भी शर्मिला मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रही हैं।

मणिपुर विधानसभा की वर्तमान स्थिति

कांग्रेस- 42

टीएमसी- 07

मणिपुर स्टेट कांग्रेस- 05

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

Tags:    

Similar News