त्रिची एयरपोर्ट: एयर इंडिया की फ्लाइट दीवार से टकराई, बाल-बाल बचे 136 यात्री

Update: 2018-10-12 03:48 GMT

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें, ये फ्लाइट त्रिची से दुबई जा रही थी कि तभी एयरपोर्ट कंपाउंड में मौजूद इमारतों और दीवारों से रनवे से टेकऑफ करने के बाद फ्लाइट टकरा गई। इस दौरान फ्लाइट में 136 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के टेक ऑफ व्हील टेक ऑफ करते समय कई इमारतों से टकरा गए।

यह भी पढ़ें: #MeToo : श्रीलंका के स्टार गेंदबाज मलिंगा पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप



इस हादसे के बाद फ्लाइट को मुंबई में सुरक्षित लैंड करवाया गया। वहीं, एयरपोर्ट अधिकारियों ने फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद घटना की और हालात की समीक्षा की। बता दें, अगर फ्लाइट के टेक ऑफ व्हील को टक्कर से नुकसान पहुंचता या फिर टक्कर के बाद ये व्हील दोबारा नहीं खुल पाते तो इससे लैंडिंग के समय परेशानी हो जाती। ऐसी स्थिति में फ्लाइट को समुद्र में उतारा जाता। इस फ्लाइट के सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Tags:    

Similar News