सिर्फ 1 लहसुन: मर्दों के लिए है ये बहुत ही खास, नहीं पता तो ये पढ़ो

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि इसके अनेक फायदे हैं। आम तौर पर लोग भोजन में इसका खूब इस्तेमाल करते हैं मगर इसके फायदों के बारे में नहीं जानते।

Update: 2019-11-20 09:51 GMT
हेल्थ टिप्स : खाली पेट लहसुन खाने के कई फायदे

लखनऊ: लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि इसके अनेक फायदे हैं। आम तौर पर लोग भोजन में इसका खूब इस्तेमाल करते हैं मगर इसके फायदों के बारे में नहीं जानते। लेकिन आज हम आपको लहसुन की कली और उसके फायदे के बारे में बताते हैं। आप सबको पता हैं कि लहसुन आसानी से सबके घरों में मिल जाता है।

लहसुन ढेरों औषधियों से भी युक्त होता है जोकि हेल्थ को हमेशा सही रखता है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं लहसुन को खाने के फायदों के बारे में। और ये भी बताएंगे अगर आप रात में सोते समय इसे खा लेते हैं तो आपको किन-किन परेशानियों से निजात मिल सकती है-

ये भी देखें:होमगार्ड ड्यूटी घोटाला मामले में CM की बड़ी कार्रवाई: एडीसी सतीश समेत 5 गिरफ्तार

सांस से जुड़ी परेशानी होती है दूर

इससे सांस से जुड़ी सभी प्रॉबल्म दूर हो जाती है। जिन लगों को सांस लेने में दिक्कत आती है। उनके लिए भुना हुआ लहसुन काफी फायदेमंद है।

लहसुन एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से ही भरपूर होता है। रात को सोते टाइम एक कच्चा लहसुन खाने से ही सर्दी, जुकाम बुखार जैसी समस्याएं भी खत्म होती है। और साथ ही यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं

लहसुन में पोटैशियम, जिंक, कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अगर रात को सोने से पहले एक कच्चा लहसुन का सेवन करें। तो हमारे बाल हमेशा घने और काले बने रहेंगे।

लहसुन में पोटेशियम और साथ ही फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो हम आपकी हड्डियों को मजबूत भी बनाते हैं। रोजाना रात को सोते समय एक लहसुन की कली खाने से भी हड्डियां हमेशा मजबूत रहती हैं। और साथ ही जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या भी नहीं होती है।

ये भी देखें:सेंसेक्स रिकॉर्ड पहुंचा अपने उच्चतम स्तर पर, निफ्टी 12,000 पार

डाइजेस्टिव सिस्‍टम को ठीक करने में हेल्प करता है

लहसुन में डाइजेस्टिव सिस्‍टम को ठीक करने की ताकत होती है। खाली पेट लहसुन की कलियां चबाने से आपका डाइजेशन अच्‍छा रहता है और भूख भी खुलती है।

लहसुन कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसीलिए इसके सेवन से शरीर को अत्यधिक ऊर्जा मिलती है। ब्लड शुगर और कब्ज के शिकार लोगों को इसका सेवन फायदा पहुंचा सकता है।

Tags:    

Similar News