Yoga For Shoulder Pain: कंधों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रामबाण हैं ये योग, जानें करने का तरीका

Kandhe Me Dard Ke Liye Yoga: अगर आपके भी कंधे रोजाना घंटों काम करते-करते दर्द होने लगते हैं तो आप इन योगासन का अभ्यास कर सकते हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-15 07:15 IST

Shoulder Pain (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Yoga For Shoulder Pain: लंबे समय तक बैठकर डेस्क वर्क करने या गलत पोस्चर में सो जाने पर कंधे और गर्दन में दर्द की शिकायत हो सकती है। लेकिन कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता है कि इसके चलते कई काम करने में समस्या होने लगती है। कई बार लोग दर्द को कम करने के लिए दवाइयों का सहारा ले लेते हैं। लेकिन अगर आप अक्सर ही ऐसा करते हैं तो ये आदत कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। ऐसे में आप कंधे के दर्द के लिए योग (Kandha Dard Ke Liye Yoga) का अभ्यास कर सकते हैं। जी हां, योग के जरिए शारीरिक दर्द से निजात पाने में मदद मिलती है और यह मांसपेशियों को भी मजबूती देने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि शोल्डर पेन में कौन से योग बेस्ट रहते हैं।

कंधे में दर्द के लिए बेस्ट योग (3 Best Yoga Poses For Shoulder Pain In Hindi)

अगर आपके भी कंधे रोजाना घंटों काम करते-करते दर्द होने लगते हैं तो आप इन योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इन्हें करने के लिए आपको बस 15-20 मिनट का समय निकालना होगा। इन योग आसन की खास बात ये है कि इससे दर्द से इंस्टेंट राहत भी मिलती है। तो चलिए जानते हैं इन योगासनों के बारे में।

1- शोल्डर रोल (Shoulder Roll)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप अपने काम के दौरान थोड़ा समय निकालकर भी इस योग को कर सकते हैं। इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपने पैरों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर रखें और अपने दोनों हाथों को कंधों पर रखें। सांस अंदर लें और अपने कंधों व हाथों को एक साथ 15 से 20 बार गोलाकार धीरे-धीरे घुमाएं। फिर शोल्डर को उल्टी दिशा में घुमाएं। ​इस दौरान अपनी पीठ को सीधा रखें। समान गति में सांस लेते हुए इस एक्सरसाइज को करें।

2- नेक रिलीज (Neck Release)

कंधे के दर्द से आराम पाने का एक आसान तरीका नेक रिलीज भी है। इससे आपको तुरंत राहत महसूस होगी। इसे करने के लिए समतल जमीन पर मैट बिछाकर बैठ जाएं। अपनी पीठ को इस दौरान सीधा रखना है। अब अपने सिर को नीचे की ओर झुकाएं। इससे आपको गर्दन के पिछले हिस्से में खिंचाव महसूस होगा। इस मुद्रा में कम से कम 5 सेकंड के लिए रहें। फिर अपने गर्दन को बाएं कंधे की ओर मोड़ें और 5 सेकंड के लिए रुकें। इसी तरह गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं और पांच सेंकड रुकने के बाद गर्दन को दाईं ओर ले जाएं। ऐसा आप 10-15 बार करें।

3- धनुरासन (Dhanurasana)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कंधे दर्द में धनुरासन से भी आराम पाया जा सकता है। इस योग को करते समय आपका शरीर धनुष के समान दिखता है। इसे करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और हाथों से पैर के पंजों को पकड़ें। सांस अंदर की और लेते हुए सीने को उठाएं और हाथों से पैर को ऊपर की ओर खींचें। जितनी देर आरामपूर्वक इस स्थिति में रह सकते हैं रहें। फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे पहले की मुद्रा में वापस आ जाएं। इस योगासन को शुरुआत में 4-5 बार करें। फिर इसे बढ़ा भी सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन योगासन का अभ्यास करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Tags:    

Similar News