Why Condoms Break: कंडोम फटने के ये हैं 5 कारण, इस्तेमाल से पहले जरूर जाने इसे

Why Condoms Break: अनचाही प्रेग्नेंसी और यौन रोग से बचने के लिए कंडोम को सबसे सही विकल्प माना जाता है। दरअसल कंडोम यौन रोग और अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाने में मददगार साबित होता है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-27 13:48 GMT

Why Condom Break (Image: Social Media)

Why Condoms Break: अनचाही प्रेग्नेंसी और यौन रोग से बचने के लिए कंडोम को सबसे सही विकल्प माना जाता है। दरअसल कंडोम यौन रोग और अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाने में मददगार साबित होता है। ज्यादातर पुरुष इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि सेक्स के दौरान कंडोम अचानक से फट जाता है। जो अचानक गर्भधारण का खतरा बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कंडोम फटने के पांच कारण, जिसे आपको ध्यान रखना जरूरी जरूरी है 

एक्सापयरी डेट का ध्यान

अगर किसी भी कंडोम की समय सीमा समाप्त हो गई है, यानि की कंडोम एक्यपायर हो गया है, तो यह खराब हो जाता है और कमजोर हो जाता है, जिसके कारण यह आसानी से टूट जाता है। इसलिए कंडोम खरीदते समय एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें। अगर आपका कंडोम सूखा, सख्त या चिपचिपा है, तो उसे इस्तेमाल ना करें और फेंक दें।

पैकेट खोलने में गलती ना करें

कंडोम फटने का एक कारण है कंडोम को गलत तरीके खोलना। दरअसल कंडोम को गलत तरीके से खोलने से कंडोम में छेंद हो सकता है, क्योंकि यह बहुत नाजुक होता है, जो गलत तरीके से खोलने से फट सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कंडोम के पैक को खोलने के लिए दांतों या कैंची के इस्तेमाल करने से बचें। कंडोम को खोलने के लिए इसे पैकिंग के अंदर धकेलें और जहां अधिक जगह हो वहां से फाड़ दें। इसपर दिए गए निर्देशों का भी पालन करें।

स्टोर करने में गलती करना

दरअसल अगर आप एक साथ कई सारे कंडोम ले आते है और इसे कहीं भी स्टोर कर देते है, तो इससे कंडोम खराब हो सकते हैं। बता दे कंडोम को हमेशा सही तरीके स्टोर करने पर या फटते नहीं है। बहुत अधिक गर्मी या बहुत ठंडी जगह पर स्टोर करने से लेटेक्स कमजोर हो जाता है। साथ ही कंडोम को गर्म जगहों जैसे वॉलेट या ग्लव कम्पार्टमेंट या किसी ऐसी जगह पर स्टोर नहीं करना चाहिए जहां से सीधे गर्मी मिलती हो। इसलिए कंडोम को फटने से बचाने के लिए कंडोम को सूखी और ठंडी जगह पर रखें जहां वे टूटे, मुड़े या रगड़े भी नहीं। इसके लिए कंडोम को स्टोर करने के लिए दवा कैबिनेट या बंद शेल्फ एकदम सही होगा।

बहुत ज्यादा घर्षण भी कारण

दरअसल कंडोम फटने का यह भी एक कारण हो सकता है। बता दे सेक्स के दौरान अगर ज्यादा घर्षण होता है तो इससे न सिर्फ कंडोम फट सकता है बल्कि इससे पार्टनर्स को भी परेशानी होती है। इसलिए आपको शारीरिक संबंध बनाने के दौरान शांत और अपना व्यवहार सॉफ्ट रखना चाहिए, ऐसा करने से कंडोम नहीं फटता है।

गलत फिट करना

दरअसल कंडोम का आकार विशेष रूप से तब मायने रखता है जब कंडोम आपको फिट न हो। आप इन बातों का ध्यान रखें कि यह न तो बहुत टाइट होना चाहिए और न ही बहुत छोटा। ऐसे में अपने साइज का ध्यान रखते हुए कंडोम खरीद सकते हैं। इससे कंडोम फटने के चांसेज कम हो जाते हैं। anup

Tags:    

Similar News