Relationship Tips: संकेत जो बताते हैं कि सिंह राशि का व्यक्ति आपसे प्यार करता है

Leo Man is in Love: सिंह राशि के लोगों को गुस्सा बहुत ज्यादा और जल्दी आता है। लेकिन वे उतने भी भोले और अपने रिश्ते के प्रति बेहद ईमानदार होते हैं। वह आपसे बागुत प्यार करते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-10 14:01 GMT
When Leo Man is in Love (Image: Social Media)

Relationship Tips about Leo Man: सिह राशि के लोगों को गुस्सा बहुत ज्यादा और जलन आता है। लेकिन वे उतने भी भोले और अपने रिश्ते के प्रति बेहद ईमानदार होते हैं। दरअसल अगर कोई सिंह राशि का व्यक्ति आपसे प्यार करता है, तो वह संकेत छोड़ देगा और कुछ ऐसे काम करेगा जो साबित कर देगा कि वह आपसे बागुत प्यार करते हैं। यहां 5 संकेत दिए गए हैं जो आपको बताएंगे कि आपका सिंह राशि वाला पार्टनर आपसे प्यार करता है या नहीं: 

जलन की भावना

सिंह राशि वाले व्यक्ति में जलन की भावना होती है। दरअसल यह उन पक्के संकेतों में से है जो इस बात का संकेत देते हैं कि आपके पार्टनर को आपसे प्यार हो गया है। अगर सिंह राशि वाले व्यक्ति को आपसे होगा तो उससे पसंद नहीं होगा कि आप किसी दूसरे व्यक्ति के करीब जाएं। जब आप सिंह राशि के पार्टनर साथी हों, तो आप जरा सावधानी बरतें और अन्य पुरुषों के साथ फ़्लर्ट न करें, क्योंकि सिंह राशि के व्यक्ति को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं होता, उन्हें जलन होती है क्योंकि उन्हें लगता है कि आपकी रोमांटिक दुनिया उसके साथ ही शुरू और खत्म होनी चाहिए।

आपको स्पेशल फील कराएंगे

अगर आपके जीवन में सिंह राशि का व्यक्ति है और वह आपसे सच्चा प्यार करता है, तो वह आपको कई तरह से विशेष महसूस कराएगा। वह आपको और साथ ही अपने आस-पास की दुनिया को बताएगा कि आप उसकी दुनिया है। यह उसके हावभाव से ही झलक जाएगा और जो आपको बहुत अच्छा महसूस कराएंगे।

ईमानदार होंगे

अगर आपके पार्टनर सिंह राशि के हैं तो आप निश्चित रहें वे आपके लिए ईमानदार होंगे। ईमानदार इतने कि अगर आपका पहनावा आप पर सूट नहीं करता होगा तो वह आपको बता देंगे। वह शुगर कोटेड इंसान नहीं होंगे, उन्हें जो भी कहना होगा आपके मुंह पर कहेंगे। 

हर समय संभोग की चाहत

सिंह राशि सामान्य तौर पर, बेहद भावुक होने के लिए जाने जाते हैं, और वे कई रूपों में शारीरिक संपर्क के लिए भी तरसते हैं। सिंह राशि के पुरुषों को अक्सर सीरियल डेटर माना जाता है। अगर आप सिंह राशि के साथ डेटिंग कर रहे हैं और आपको ऐसा लगता है कि वह लगातार सेक्स करना चाहता है, तो यह उनके प्यार करने के तरीकों में से एक है जिसमें वह अपना प्यार को दिखाने है। इसका मतलब यह नहीं है कि लेओस सेक्स एडिक्ट हैं या सेक्स पर ज्यादा निर्भर हैं; वे अन्य राशियों की तुलना में शारीरिक संपर्क के माध्यम से अपने प्यार का इजहार करने में अधिक खुले विचार वाले होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि लेओस काफी वफादार भी होते हैं। 

आपकी हमेशा करेंगे सुरक्षा

एक शेर अपने साथी को अपना देखता है और उनकी रक्षा भी करता है। ठीक इसी तरह, सिंह राशि का व्यक्ति आपकी रक्षा करेगा। वह न केवल आपको गलत कामों को करने से रोकेगा या सलाह देगा बल्कि आपकी तरह गलत तरीके से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे लोगों से आपकी रक्षा करेगा। 


Tags:    

Similar News