Vastu Tips: बेहद खास को भी तोहफे में न दें ये चीजें, हो सकता है भारी नुकसान

Vastu Tips For Gifting: क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि लोगों को क्या गिफ्ट देना चाहिए और क्या नहीं! अगर नहीं जानते तो आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-05-15 05:15 GMT

Vastu Tips For Gifting: अपने दोस्तों या प्रियजनों को उपहार सभी देते हैं। शादी हो, जन्मदिन हो, कोई त्योहार हो, या फिर इसी तरह अन्य कुछ खास मौके, प्रियजन एक-दूसरे को गिफ्ट देना नहीं भूलते। गिफ्ट लेन देन की प्रक्रिया सालों से चली आ रही है, पुराने जमाने में लोग कुछ खरीद नहीं पाते थे तो पैसे ही गिफ्ट में दे देते थे, लेकिन आज के समय में लोग एक से एक महंगे और खास गिफ्ट देते हैं। आज हम आपको गिफ्ट से जुड़ी एक ऐसी जानकारी देने वाले हैं, जिसे सुन आप हैरान रह जायेंगें। जी हां! क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि लोगों को क्या गिफ्ट देना चाहिए और क्या नहीं! अगर नहीं जानते तो आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

भूलकर भी तोहफे में भेंट न करें ये 6 चीजें (6 Items You Should Not Give As Gift)

गिफ्ट क्या दिया जाए, ये सेलेक्ट करने में बहुत टाइम लग जाता है, क्योंकि जिस तरह के रिलेशन उस व्यक्ति के साथ होते हैं, उस तरह का गिफ्ट भी उन्हें दिया जाता है, जैसे किसी के साथ बहुत क्लोज वाला रिलेशन है तो तोहफे में कुछ बेहद खास जाता है, किसी के साथ सिर्फ दूर दूर का रिलेशन है तो उसे लोग कुछ भी दे देते हैं। लेकिन अब आपको एक सच बताएं तो तोहफे में कभी भी ये 6 वस्तुएं किसी को भेंट नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपको हानि हो सकती है, चाहे वह इंसान कितना भी प्रिय क्यों न हो, लेकिन फिर भी इन 6 चीजों को कभी भी किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। आइए बताते हैं कि वे 6 चीजें कौन सी हैं -


1. घड़ी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जो है वह है घड़ी। घड़ी कभी भी किसी को उपहार में देने से बचे, न हाथ में पहनने वाली और न ही दीवार घड़ी, भूलकर भी तोहफे में न दें, क्योंकि इससे आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी उसके घर में चली जाती है।

2. मिरर

मिरर भी एक ऐसी वस्तु है, जिसे तोहफे में नहीं देना चाहिए, वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि मिरर की किसी को गिफ्ट देने से दोष होता है, इस वजह से अब से इस बात का ध्यान रखें।

3. परफ्यूम

देखा जाए तो परफ्यूम गिफ्टिंग के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है, बहुत से लोग अब तक तोहफे में परफ्यूम दिए होंगे, लेकिन बता दें कि परफ्यूम भी कभी भी किसी को गिफ्ट के रूप में नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे रिश्ते में खट्टास आ सकती है।

4. शूज और हील्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार जूते और चप्पल भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है, यदि आप इसे किसी को गिफ्ट करेंगे तो इससे घर में निगेटिविटी आती है और धन की हानि होती है।

Full View

5. भगवान की मूर्ति

भगवान की मूर्ति भी गिफ्ट में कभी देनी चाहिए, हालांकि इसे तो लगभग सभी देते ही हैं, क्योंकि इससे अच्छा गिफ्ट ऑप्शन मिलता नहीं है, लेकिन बता दें कि भगवान की मूर्ति को कभी भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे भी देने वाले व्यक्ति को हानि हो सकता है।

6. रूमाल

रूमाल और तौलिया भी ऐसी चीज है, जिन्हें भूलकर भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए, क्योंकि इससे उपहार लेने वाले और देने वाले के रिश्ते में दरारें पड़ सकती हैं। तो अब से इस बात को ध्यान रखें।

Tags:    

Similar News