Aaj Ka Itihas 24 March 2025: आज ही की दिन मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई थी
Aaj Ka Itihas 24 March 2025: आज यानि 24 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।;
report : Shweta Srivastava
Update:2025-03-24 06:10 IST

Aaj Ka Itihas 24 March 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 24 March 2025: आज यानि 24 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1855 में ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था वहीँ साल 1855 में कोलकाता से आगरा के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया था साथ ही साल 1977 में मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई थी और साल 1990 में भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 24 March)
- 1855 -ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा था।
- 1855- कोलकाता से आगरा के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश प्रेषित किया गया था।
- 1883- शिकागो और न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई थी।
- 1932 -अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया था।
- 1959- इराक ने बगदाद समझौते से खुद को अलग कर लिया था।
- 1977- मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनाई थी।
- 1990 - भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की थी।
- 2003 - क्षयरोग की रोकथाम के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
- 2007 - ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्व कप का सबसे तेज शतक बनाया था।
- 2008 - भूटान लोकतांत्रिक देश बना था।