Malaika Arora Family: मलाइका अरोड़ा के परिवार में है कौन-कौन, बचपन में ही हो गया था पेरेंट्स का तलाक

Malaika Arora Family: पिता की मौत के बाद मलाइका और उनका पूरा परिवार सदमे में है। एक्ट्रेस जब छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। आइए जानें उनके परिवार में कौन कौन है।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-11 15:29 IST

Malaika Arora Family (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Malaika Arora Family: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अनिल अरोड़ा का निधन (Malaika Arora Father Died) हो गया है। उन्होंने 11 सितंबर की सुबह अपने घर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या (Anil Arora Suicide) कर ली है। हालांकि उन्होंने खुदकुशी क्यों की, इसकी वजह क्या थी, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। पिता की मौत से मलाइका और उनका पूरा परिवार सदमे में है। आइए जानें मलाइका अरोड़ा के परिवार में कौन-कौन है और पिता क्या करते थे।

मलाइका अरोड़ा का परिवार (Malaika Arora Family Members)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता (Malaika Arora Father) अनिल अरोड़ा एक पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। वह मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) में ऑफिसर भी रहे थे। अनिल ने मलयाली क्रिश्चिन जॉयस पॉलीकार्प (Joyce Polycarp) से शादी रचाई थी, जिससे उनकी दो बेटियां हैं, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा। हालांकि जब मलाइका 11 साल की थीं, तभी उनके माता-पिता अलग (Malaika Arora Parents Divorce) हो गए थे। उनके डाइवॉर्स के वक्त अमृता अरोड़ा महज 6 साल की थीं। तलाक के बाद बच्चों की परवरिश मां ने की। पति से अलग होने से बाद जॉयस अपनी बेटियों के साथ ठाण से चेंबूर शिफ्ट हो गई थीं।

मलाइका अरोड़ा बहन (Malaika Arora Sister Amrita Arora)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की एक छोटी बहन हैं, जिनका नाम अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) है। अमृता भी मलाइका की तरह एक एक्ट्रेस हैं। फिलहाल वह फिल्मों से दूर हैं। अमृता ने साल 2002 में फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने 2009 में बिजनेसमैन शकील लदाक से शादी रचाई थी, जिससे उनके दो बेटे हैं। इनका नाम अजान और रयान है।

मलाइका अरोड़ा पति (Malaika Arora Ex Husband)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बॉलीवुड की आइटम गर्ल और फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान (Arbaaz Khan) से शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि 19 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने तलाक (Malaika Arora Arbaaz Khan Divorce) ले लिया। 2017 में दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि अपने बेटे अरहान की परवरिश दोनों साथ मिलकर करते हैं। पिता की मृत्यु के बाद अरबाज तुरंत मौके पर परिवार के पास पहुंच गए।

मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड (Malaika Arora Boyfriend)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका का दिल अपने से 11 साल छोटे अर्जुन कपूर पर आ गया। हालांकि अब दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल कपल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Tags:    

Similar News