Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर बहन को दें ये मेकअप प्रोडक्ट्स, पॉकेट फ्रेंडली भी हैं ये ब्रांड

Rakhi Ke Liye Best Gifts: रक्षाबंधन पर बहनें अपने गिफ्ट्स को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड रहती हैं। आप इस आर्टिकल से अपनी बहन के लिए अमेजिंग गिफ्ट आइडिया ले सकते हैं।

Written By :  Shreya
Update: 2024-07-26 06:57 GMT

Raksha Bandhan Gift Ideas (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Raksha Bandhan 2024 Gifts: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी आयु व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी बहन को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। ये फेस्टिवल भाई और बहन दोनों के लिए खास होता है। इस पर्व पर बहनों को अपने गिफ्ट्स का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। हम आपको आज आपकी बहन के लिए कुछ अमेजिंग गिफ्ट आइडियाज (Amazing Raksha Bandhan Gift Ideas) देने जा रहे हैं। जो आपकी बहन को काफी पसंद आएंगे।

बहन को दें मेकअप प्रोडक्ट्स (Makeup Products For Girls)

ज्यादातर लड़कियों को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। अगर कोई हेवी मेकअप नहीं भी करता है तो ब्लश, मस्कारा, काजल और लिपस्टिक जैसी चीजें जरूर अपने वैनिटी में रखता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स (Makeup Products) के बारे में, जिन्हें आप बहन को गिफ्ट करके रक्षाबंधन पर उनका दिन बना सकते हैं।

1- ब्लश (Blush)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ब्लश एक ऐसी चीज है, जो फेस पर इंस्टेंट फ्रेशनेस एड कर देता है। आज के समय में ब्लश जैसी चीज को हर कोई अपने मेकअप वैनिटी में शामिल करना चाहता है। आप भी अपनी बहन को ब्लश गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपका बजट 400 से 700 रुपये तक है तो आप लैक्मे, शुगर, फेसेस कनाडा, जूडियो ब्रांड के ब्लश रक्षाबंधन पर दे सकते हैं।

2- मस्कारा (Mascara)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ये एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसे लगाने के तुरंत बाद आपकी आंखों की खूबसूरती इनहेंस हो जाती है। मस्कारा हर एक लड़की को पसंद होता है। इस मेकअप प्रोडक्ट को भी आप अपने बजट में खरीद सकते हैं। शुगर, लैक्मे, मेबलिन, स्विस ब्यूटी जैसे ब्रांड बजट फ्रेंडली मस्कारा बनाते हैं।

3- आईशेडो (Eye Shadow)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हर किसी को अपनी आंखों को सुंदर दिखाने का मन होता है। जिसमें आईशेडो अहम भूमिका निभाते हैं। खासकर, लड़कियां शादी-पार्टी में अपने ड्रेस से कॉम्प्लिमेंट करते हुए कलर्स आंखों पर लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में आईशेडो भी रक्षाबंधन पर बढ़िया तोहफा रहेगा। आपके बजट में मेबलिन, मेकअप रिवॉल्यूशन, मार्स, जस्ट हर्ब्स ब्रांड के आईशेडो आ जाएंगे।

4- लिपस्टिक (Lipstick)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

हर एक लड़की के लिए एक लिपस्टिक फोरेवर बेस्ट फ्रेंड होती है। अगर मेकअप करने का मन नहीं है तो केवल लिपस्टिक लगाकर ही खूबसूरत दिखा जा सकता है। लिपस्टिक भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ऐसे कई ब्रांड्स हैं, जो बजट में और बढ़िया क्वालिटी की लिपस्टिक तैयार करते हैं। जैसे कि स्विस ब्यूटी, जस्ट हर्ब्स, मामाअर्थ, मेबलिन, मार्स आदि।

5- बीबी क्रीम (BB Cream)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप चाहें तो अपनी बहन को बीबी क्रीम भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह भी एक बहुत काम का मेकअप प्रोडक्ट है। अगर आपकी बहन मेकअप की शौकीन है तो उसे ये गिफ्ट जरूर पसंद आएगा। लैक्मे, कलरबार, मार्स, माय ग्लैम जैसे ब्रांड्स की बीबी क्रीम आप उन्हें दे सकते हैं।

Tags:    

Similar News