Aparna Yadav Family: कैसे मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू बनीं अपर्णा यादव, जानें परिवार के बारे में सबकुछ

Aparna Yadav Family Details: अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह यूपी के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार की छोटी बहू हैं। आइए जानें उनके परिवार के बारे में डिटेल्स।

Written By :  Shreya
Update: 2024-09-08 06:10 GMT

Aparna Yadav With Husband (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aparna Yadav Wikipedia In Hindi: क्या अपर्णा यादव फिर से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में वापसी करेंगी? फिलहाल सियासी गलियारों में यही टॉपिक चर्चा में बना हुआ है। अपर्णा इस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। ढाई साल बाद बीजेपी ने उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अपर्णा यादव इस पद से खुश नहीं हैं। उन्होंने इसीलिए अब तक पदभार ग्रहण नहीं किया है।

इस बीच अपर्णा की चाचा शिवपाल यादव और उनकी पत्नी से आशीर्वाद लेते हुए तस्वीर वायरल हुई है, जिसके बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि यादव परिवार की छोटी बहू दोबारा सपा में शामिल होने का विचार कर रही हैं। बता दें अपर्णा समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं। उन्होंने मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) से साल 2012 में शादी की थी। आइए जानते हैं अपर्णा यादव के परिवार के बारे में सबकुछ।

अपर्णा यादव का परिवार (Aparna Yadav Family)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश में एक सक्रिय राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह यूपी के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार की छोटी बहू हैं। उन्होंने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव से साल 2012 में शादी रचाई थी। बता दें प्रतीक, मुलायम के सगे बेटे नहीं हैं। प्रतीक के जैविक पिता का नाम चंद्रप्रकाश गुप्ता है. जो मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पहले पति थे। साधना से शादी के बाद मुलायम ने प्रतीक को अपने बेटे के रूप में अपना लिया था। हालांकि वह उनके जैविक पिता नहीं हैं।

अपर्णा यादव लव स्टोरी (Aparna Yadav Love Story)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अपनी लव स्टोरी का खुलासा खुद अपर्णा यादव ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया था कि प्रतीक और वो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ा करते थे लेकिन कुछ स्कूल प्रोग्राम्स में दोनों की मुलाकात हुआ करती थी। दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी, लेकिन तब अपर्णा को ये नहीं पता था कि प्रतीक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। प्रतीक ने अपन प्यार का इजहार मेल के जरिए किया था, क्योंकि उस जमाने में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म नहीं थे।

साल 2001 में एक बर्थडे पार्टी में प्रतीक ने मौका पाकर अपर्णा से उनका ईमेल एड्रेस मांगा और कुछ दिन बाद अपर्णा ने अपना मेल बॉक्स चेक किया तो उसमें प्रतीक का मेल था। जिसमें उन्होंने उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया हुआ था। अपर्णा को भी प्रतीक पसंद थे और इस तरह दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2011 में दोनों ने सगाई कर ली और फिर 2012 में धूमधाम से शादी रचाई। इस शादी में देशभर की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।

कितनी पढ़ी-लिखीं हैं अपर्णा यादव (Aparna Yadav Education Qualification In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें अपर्णा यादव ने मेनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस और पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वह एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर भी हैं। अपर्णा ने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से 9 सालों तक शास्त्रीय संगीत में औपचारिक शिक्षा ग्रहण की है।

क्या करते हैं अपर्णा यादव के पति (Prateek Yadav Profession)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप सभी अखिलेश यादव के बारे में तो अच्छे से जानते होंगे। लेकिन कम ही लोग मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक के बारे में जानते हैं। दरअसल, प्रतीक पॉलिटिक्स में एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने एक बार कहा था कि उन्हें न तो राजनीति पसंद है और ना ही वो इस फील्ड में आना चाहते हैं। पॉलिटिक्स से दूर प्रतीक खुद का बिजनेस करते हैं। वह रियल एस्टेट का काम करने के साथ ही लखनऊ में जिम भी चलाते हैं।

Tags:    

Similar News