Seb Ke Fayde: सेब के फायदों को नजरअंदाज करते हैं तो पढ़ें ये खबर, हो जाएंगे हैरान

Apple Benefits In Hindi: सेब कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को फिट और निरोग रखने में मदद करता है। आइए जानें इसे खाने के फायदों के बारे में।

Written By :  Shreya
Update: 2024-09-11 01:45 GMT

Seb Ke Fayde (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Apple Health Benefits In Hindi: अंग्रेजी की एक पुरानी कहावत है 'An Apple a Day Keeps the Doctor Away', यानि रोजाना एक सेब खाकर आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। सेब में विटामिन सी, K, कैल्शियम, आयरन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर स्वस्थ और निरोग रखने में मदद करते हैं। इसलिए डॉक्टर भी हर किसी को डाइट में सेब शामिल करने की सलाह देते हैं। यह फाइबर का भी अच्छा सोर्स होता है, जिसकी वजह से इन्हें खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और आप अतिरिक्त कैलोरी खाने से बचते हैं। आइए जानते हैं सेब खाने के जबरदस्त फायदों (Apple Benefits In Hindi) के बारे में। साथ ही जानेंगे इसे खाने का सही टाइम क्या है।

सेब खाने के फायदे (Seb Khane Ke Fayde)

सेब उन फलों में से एक है, जो बेहद पौष्टिक माना जाता है। रोजाना एक सेब खाने से आप लंबे समय तक निरोगी और फिट रह सकते हैं। आप बचपन से ही एप्पल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में सुनते आ रहे होंगे, लेकिन कई बार हम इसके फायदों को हल्के में ले लेते हैं। लेकिन आपको यह अंदाजा नहीं है कि सेब आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानें इसे खाने के कुछ लाभ।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- पाचन को रखता है दुरुस्त

सेब फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में इसे खाने से पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और डायजेशन को भी बढ़ावा मिलता है। रोजाना एप्पल खाने से आपको कब्ज की परेशानी से राहत मिलेगी।

2- वजन घटाने में सहायक

अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो भी सेब को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह फल वजन घटाने और वेट को कंट्रोल रखने में मदद करता है। सेब खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और यह आपको पर्याप्त एनर्जी भी देता है।

3- हड्डियों के लिए फायदेमंद

केवल इतना नहीं पोषक तत्वों से भरपूर सेब हड्डियों की हेल्थ को भी बढ़ावा देता है। इसमें विटामिन डी की मौजूदगी होने की वजह से यह फल हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

4- बढ़ती है इम्यूनिटी

अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो जरूर सेब का सेवन करें। क्योंकि यह फल खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। इससे आप रोगों से दूर रहते हैं।

5- दिल के लिए लाभदायक

सेब खाने से दिल की सेहत भी अच्छी रहती है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

6- स्किन और बाल बनते हैं बेहतर

सेब खाने के फायदों में स्किन और हेयर बेनिफिट्स भी शामिल हैं। सेब में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन को बढ़ाता है। इससे स्किन यंग और यूथफुल दिखती है। यह बालों की हेल्थ को भी बढ़ावा देता है।

7- लिवर करता है डिटॉक्स

लिवर को हेल्दी रखने में भी सेब फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, सेब में पेक्टिन होता है जो लिवर को डिटॉक्स करने में और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में सहायक है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सेब खाने का सही समय (Right Time To Eat Apple)

अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर सेब को किस समय खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इसे सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे शरीर को अधिक फायदे मिलते हैं। इसका एक कारण ये भी है कि सेब में नेचुरल शुगर और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं। इसलिए इसे सुबह खाने से आप दिनभर एक्टिव रहेंगे।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Tags:    

Similar News