Arvind Kejriwal New House: ये होगा केजरीवाल का नया ठिकाना, देखें किसके घर में मिली पनाह

Arvind Kejriwal Ka Naya Ghar: आप मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद अपने परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा में रहेंगे।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-03 11:16 IST

Arvind Kejriwal (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Arvind Kejriwal New House: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कल अपना मुख्यमंत्री आवास खाली करने वाले हैं। उन्हें उनका नया ठिकाना मिल गया है। मालूम हो कि केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास भी खाली करने का ऐलान कर दिया था। दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा था कि वह श्राद्ध पक्ष समाप्त होने और नवरात्र शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली कर देंगे। इस बंगले में वह 2015 से रह रहे हैं। आइए जानते हैं अब सीएम केजरीवाल कहां रहेंगे (Arvind Kejriwal Kaha Rahenge)।

ये है केजरीवाल का नया ठिकाना (Arvind Kejriwal New House Address)

जानकारी के मुताबिक, आप मुखिया अरविंद केजरीवाल दिल्ली मुख्यमंत्री आवास (Delhi Mukhyamantri Awas) खाली करने के बाद अपने परिवार के साथ नई दिल्ली विधानसभा में रहेंगे। वह आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद अशोक मित्तल (MP Ashok Mittal) के घर में शिफ्ट होंगे। अशोक मित्तल का घर नई दिल्ली विधानसभा में ही है। बता दें अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। अब वह आगे के चुनाव प्रचार रा काम यहीं से देखेंगे। केजरीवाल के नए घर से रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय बस कुछ ही दूरी पर है।

दिल्ली में नहीं है एक भी घर

सीएम अरविंद केजरीवाल बीते एक दशक से ज्यादा समय से दिल्ली के मुख्यमंत्री (Arvind Kejriwal CM) रहे हैं, लेकिन उनके पास खुद का एक भी घर नहीं है। जिसका खुलासा उन्होंने खुद जंतर-मंतर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए किया था। केजरीवाल ने कहा था कि सीएम बनने के 10 साल बाद भी मेरे पास दिल्ली में एक घर भी नहीं है। मैंने 10 साल में कुछ नहीं कमाया है। सिर्फ आपका प्यार और आशीर्वाद कमाया है।

बता दें दिसंबर 2013 में पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने से पहले अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह मध्य दिल्ली के तिलक लेन स्थित घर में रहने लगे। इसके बाद 2015 में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सीएम के तौर पर वह सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास में रहने लगे।

कैसा है सीएम केजरीवाल का नया घर

अशोक मित्तल का घर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप सांसद अशोक कुमार मित्तल एक राजनेता होने के साथ ही सफल बिजनेसमैन भी हैं। मित्तल देश की सबसे बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में शामिल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) के फाउंडर हैं और ऑटोमोबाइल, होटल चेन और रियल स्टेट में भी अपना नाम कर चुके हैं। वह विधानसभा में एक खूबसूरत और आलीशान घर में रहते हैं। जो अब केजरीवाल का नया पता होगा।

Tags:    

Similar News