Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में प्रवेश करने लिए मानने होंगे ये ज़रूरी नियम, इन चीज़ों के साथ नहीं कर सकते परिसर में एंट्री

Ayodhya Ram Mandir Entery: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा के दिन नियमों का आपको पालन करना होगा। आइये जानते हैं आप क्या क्या मंदिर में नहीं ले जा सकते।

Update: 2024-01-05 10:08 GMT

Ayodhya Ram Mandir (Image Credit-Social Media)

Ayodhya Ram Mandir Entery: अयोध्या में राम मंदिर को लेकर काफी ज़ोरों शोरों से तैयारियां चल रहीं हैं। वहीँ अगर आप भी इस मंदिर में जाने के बारे में सोच रहे हैं तो याद रखिये कि आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। क्योंकि राम मंदिर में एंट्री इतनी भी आसान नहीं है। दरअसल यहाँ कुछ ऐसे नियम बनाये गए हैं जिसका पालन करके ही आप मंदिर के अंदर प्रवेश कर पाएंगे। आइये जानते हैं क्या हैं ये नियम।

राम मंदिर में प्रवेश के नियम

राम मंदिर के उद्घाटन के समय आपको कई बातों का ध्यान रखना होगा जिसे लेकर कुछ नियम बनाये गए हैं। अयोध्या का राम मंदिर जहाँ बनकर तैयार हो चुका है वहीँ अब इसके उद्घाटन की तैयारी भी चल रही है और 22 जनवरी, 2024 को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसके लिए पूरा भारत बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। भव्य राम मंदिर के उद्घाटन पर लगभग 8000 विशिष्ट मेहमानों को न्यौता भेजा जा चुका है। वहीँ भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के सभी इंतज़ाम पूरे किये जा रहे हैं और कई ज़रूरी नियम भी बनाये गए हैं। वहीँ एक निवेदन पत्र जारी किया गया है जिसमे प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिर के एंट्री के लिए कुछ प्रमुख नियम बनाये गए हैं। इन नियमों का पालन करने पर ही मंदिर के अंदर प्रवेश मिलेगा। आइये जानते हैं क्या-क्या हैं नियम।

  • राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अगर आप भी मंदिर जा रहे हैं तो आपको बता दें कि आप मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल, पर्स, कोई भी गैजेट्स जैसे ईयर फोन, रिमोट वाली चाबी ये सभी कुछ नहीं ले जा सकते हैं।
  • इसके साथ-साथ आप बड़े संतजनों का छत्र, बंवर, झोली, निजी पूजा के लिए ठाकुर जी, सिंहासन, गुरु पादुकाएं भी आप मंदिर में नहीं ले जा सकते हैं
  • राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में सभी मेहमानों को 22 जनवरी को कार्यक्रम स्थल पर सुबह 11 बजे से पहले एंट्री करनी होगी।
  • इसके साथ अगर कोई संत महापुरुष मंदिर परिसर में प्रवेश करता है तो उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी होंगे तो वो कार्यक्रम स्थल में एंट्री नहीं कर सकते हैं। ये सब सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
  • सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निमंत्रण पत्र जिसके नाम का है केवल उसी व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश दिया जायेगा। साथ में अगर कोई सेवक या शिष्य है तो वो नहीं आ सकते।
  • राम मंदिर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंदिर प्रांगण से चले जाएंगे तब ही संतजनों को राम लला के दर्शन मिल पाएंगे।
  • इसके अलावा ये भी जानकारी मिली है कि राम मंदिर में उद्घाटन के दिन केवल भारतीय परंपरा के कपडे पहनकर जाना होगा जिसका मतलब है पुरुष धोती, गमछा, कुर्ता-पजामा और महिलाएं सलवार सूट या साड़ी में ही मंदिर में प्रवेश ले सकतीं हैं। फिलहाल राम मंदिर ट्रस्ट ने किसी तरह के ड्रेस कोड का वर्णन नहीं किया है।
  • जिनके पास निमंत्रण पत्र होगा या ड्यूटी पास होगा वही लोग अयोध्या में प्रवेश कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News