इन समस्याओं को न करें नजरंदाज, वरना पड़ सकता है आपको पछताना

आज-कल भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर का ध्यान देना भूल गए हैं । जिस वजह से उन्हें बहुत सी बिमारियां होने लगती है। ऐसी ही समस्यों में एक समस्या लिवर की भी है।

Update: 2020-01-07 06:52 GMT

लखनऊ: आज-कल भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने शरीर का ध्यान देना भूल गए हैं । जिस वजह से उन्हें बहुत सी बिमारियां होने लगती है। ऐसी ही समस्यों में एक समस्या लिवर की भी है। आज-कल लिवर की समस्या आम हो गई है। लिवर की समस्या से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। गैस से कई समस्याएं होने लगती हैं। बहुत बार लिवर की प्रॉब्लम गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेती हैं। अगर आपको भी लिवर की प्रॉब्लम हो रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और अपने खान-पान में सावधानी रखें।

ये भी पढ़ें:पाक के असंतुष्ट समूह ने ही उठाएं पाकिस्तान की विदेश नीति पर सवाल, कहा-

लिवर की प्रॉब्लम को पहचानना बेहद जरूरी है। अगर आपको पेट से संबंधित बीमारियां या दिक्कतें ज्यादा होती है तो समझ जाइए लिवर में जरूर कुछ गड़बड़ है। अगर आपको अक्सर पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं तो इसे अनदेखा न करें। समझ लें कि आपका लिवर गड़बड़ हो रहा है और आपको संकेत मिल रहे हैं। जब लिवर की प्रॉब्लम होती है तो हमारे शरीर में बहुत से चेंजेज होने लगती हैं। जल्दी थकान महसूस होने से लेकर मल में प्रॉब्लम होने लगती हैं।

ज्यादा पीले गहरे रंग की पेशाब हो रही है तो आपको लिवर की समस्या हो गई

अगर आपको ज्यादा पीले गहरे रंग की पेशाब हो रही है तो समझिए आपको लिवर की समस्या हो रही है। अगर आपके पेट में दर्द, सूझन और लगातार आपको पाचन की समस्या हो रही है तो आपके लिवर में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा पैरों में सूजन, आंखों का रंग पीला होना और मल का कभी ज्यादा ठोस होना और कभी पतला होना भी लिवर की समस्या बताता है।

लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय खान-पान में नियंत्रण रखना है। इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं। इसके अलावा बाहर का खाना कम कर दें। घर का बना खाना ही खाएं। खाने के साथ ही भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें।

ये भी पढ़ें:8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल, ऐसा है अनुमान करोड़ों लोगों का मिलेगा साथ

सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करें

शराब और धूम्रपान लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। तो ऐसे में इन चीजों से बचें। इसके अलावा हल्का खाना खाएं और ज्यादा मात्रा में मांसाहारी खाना न खाएं। लिवर की समस्या से बचने का सबसे अच्छा उपाय है खिचड़ी, दाल और अपने भोजन में बेहद हल्का खाना शामिल करें। तेल और मसालेदार खाना एकदम छोड़ दें। जिससे लिवर से जुड़े रोग बढ़ते हैं और पेट की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अपने खाने में सलाद और हरी सब्जियों को शामिल करें। ये लिवर के लिए बेहद अच्छी होती हैं। अगर आपको बार-बार पाचन की समस्या होती है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

Tags:    

Similar News