Beauty Benefits of Bottle Gourd: बालों और त्वचा को खूबसूरत बनाती है ये सब्ज़ी, इसके इतने गुण जानकार हैरान रह जायेंगे आप

Beauty Benefits of Bottle Gourd: अगर आप भी अपनी स्किन और बालों को खूबसूरत बनाने का हर प्रयास करते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीज़ें बताएँगे जिससे आप इसे निखार और संवार सकते हैं।

Update: 2024-01-16 02:30 GMT

Beauty Benefits of Bottle Gourd (Image Credit-Social Media)

Beauty Benefits of Bottle Gourd: कहते हैं हमारी सेहत से लेकर ब्यूटी तक सब हमारे खान पान पर निर्भर करता है। वहीँ एक ऐसी सब्ज़ी भी है जो काफी तरह से फायदेमंद होती है। जिसमे सेहत के कई राज़ छिपे हैं। आज हम आपको इस सब्ज़ी के कई गुण बनताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं ये कौन सी सब्ज़ी है।

बालों और त्वचा को खूबसूरत बनाती है ये सब्ज़ी 

लौकी एक ऐसी सब्ज़ी है जिसे आप हर मौसम में खा सकते हैं। साथ ही ये कई तरह के स्वास्थ लाभ भी देती है। जहाँ गर्मियों में लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं साथ ही ये गर्मी में राहत भी देती है वहीँ सर्दियों में भी इसके फायदे कम नहीं हैं। इसे एक सदाबहार सब्ज़ी के रूप में भी जाना जाता है। इसे कभी भी और कर रूपों में खाया जा सकता है। वहीँ आपको बता दें कि लौकी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। जिससे हमरी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन जैसे खनिज भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

इन सब के साथ साथ लौकी आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। दरअसल लौकी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है जो आपकी त्वचा को टाइट रखता है और स्किन एजिंग को रोकते हैं। त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। इतना ही नहीं इससे त्वचा के दाग़ धब्बे और सूजन भी कम होती है। अगर आप लौकी के रस को अपने बालों और त्वचा पर लगाते हैं तो आपकी त्वचा में निखार आता है। इसलिए आपको हर मौसम में इसे खाना चाहिए।

त्वचा को निखरती है लौकी

  • लौकी को चहेरे पर लगाने के लिए सबसे पहले इसे अच्छे से धो लें और अब इसे छील लें और उसका रस निकाल लें।
  • अब इस रस में थोड़ा सा शहद मिला लें। शहद आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखेगा।
  • इसके लिए आपको अपने चेहरे को गुनगुने पानी से साफ़ करना और लौकी के रस को किसी स्पंज या रूई से अपने चेहरे पर लगाएं।
  • अब इसे 15-20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर साफ़ पानी से इसे धो लें।
  • इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे की झुर्रियाँ कम होतीं हैं। साथ ही चेहरे पर निखार भी आता है और हर तरह के दाग़ धब्बे दूर होते हैं।.  
Tags:    

Similar News