Beauty Secret of Kashmiri Girl: कश्मीरी लड़कियों की ख़ूबसूरती का राज़ जानकार रह जायेंगे आप भी दंग, करतीं हैं ये काम

Beauty Secret of Kashmiri Girl: आज हम आपको कश्मीरी लड़कियों की खूबसूरती की वजह बताने जा रहे हैं आइये जानते हैं आखिर क्या होता है इसका राज़।

Update: 2024-09-07 14:26 GMT

Beauty Secret of Kashmiri Girl (Image Credit-Social Media)

Beauty Secret of Kashmiri Girl: कहते हैं अगर घरती पर कहीं स्वर्ग है तो वो कश्मीर में ही है वहीँ कश्मीर की लड़कियों की बात करें तो वो भी निहायत ही खूबसूरत होतीं हैं लेकिन क्या आप इसके पीछे ही इस बड़ी वजह के बारे में जानते हैं? नहीं? तो आइये आज हम आपको इसकी असली और अहम् वजह के बारे में बता देते हैं। जिसकी वजह से कश्मीरी लड़कियां और महिलाएं इतनी खूबसूरत होतीं हैं।

क्यों इतनी खूबसूरत होतीं हैं कश्मीरी लड़कियां 

कश्मीरी लड़कियों को देखकर ऐसा लगता है कि मानों वो रोज़ दूध से नहातीं होंगीं वहीँ उनकी आंखें भी बेहद खूबसूरत होतीं हैं। तो अब सवाल उठता है कि आखिर वो ऐसा क्या करतीं हैं जिसकी वजह से वो इतनी खूबसूरत नज़र आतीं हैं। आइये जानते हैं इसकी वजह।

दरअसल कश्मीरी लड़कियां और महिलाएं कश्मीर के भौगोलिक और जेनेटिक कंडीशन्स की वजह से खूबसूरत होतीं हैं। वहीँ वो खुद को मैंटेन रखने के लिए भी काफी कुछ करतीं हैं। ये सभी चीज़ें ज़्यादतर नैचुरल ही होतीं हैं। वो इन्ही प्राकृतिक तरीकों को छोटी उम्र से करतीं आ रहीं यहीं जिसकी वजह से उनकी त्वचा खूबसूरत रहते हैं और वो खूबसूरत दिखतीं हैं। वो उन तरीकों को अपनातीं हैं जो कश्मीर में आसानी से मिल जाता है। यही वजह है कि 60 साल की कश्मीरी महिला भी आपको 20 साल की युवती की तरह नज़र आएगी। लेकिन आज हम इस राज़ से पर्दा उठाने वाले हैं कि आखिर ऐसा क्या है जो उन्हें इतना खूबसूरत बनाये रखता है।

अपनी इस लाइफस्टाइल की वजह से रहतीं हैं खूबसूरत

दरअसल कश्मीरी लड़कियों की लाइफस्टाइल की वजह से वो इतनी खूबसूरत नज़र आतीं हैं। उनका खानपान से लेकर उनकी दिनचर्या तक इन सभी चीज़ों में उनकी खुबसूरती का राज़ छिपा होता है। यहाँ के लोग खूब पैदल चलए हैं और साथ ही यहाँ खुबानी खाई जाती है। इसे यहाँ के लोग कई महीनों तक खाते हैं। साथ ही यहाँ जो भी चीज़ें उगती हैं यहाँ के लोग वही खाते हैं। इसके अलावा यहाँ मेवे, सब्जियां और अनाज में जौ, बाजरा और कूटू खूब खाया जाता है। जो याहं का मुख्य आहार भी है। इसमें छिपे कई पोषण तत्व इनकी स्किन को इतना सुन्दर और सॉफ्ट बनाते हैं।

अखरोट को ऐसे खाते हैं यहाँ के लोग

यहाँ के लोग विशेषकर महिलाएं अखरोट खूब खाते हैं। वहीँ यहाँ धूप में सुखाया हुआ अखरोट खाया जाता है जिसमे बी-17 कंपाउंड पाया जाता है। ये जहाँ स्किन को खूबसूरत बनाता है वहीँ इसका एक और फायदा है कि इसमें एंटी-कैंसर एजेंट को ख़त्म करने का भी गुण होता है।

नहाने का अलग तरीका

कश्मीर के लोगों का लाइफस्टाइल थोड़ा अलग होता है। जहाँ 4 या 5 डिग्री टेम्प्रेचर में लोगों की हालत ख़राब हो जाती है वहीँ कश्मीर में लोग शून्य से नीचे के तापमान में बर्फ के ठन्डे पानी से नहाते हैं। ये हैवी डाइट नहीं लेते और खूब चलते हैं ,वहीँ कई डॉक्टर्स का भी कहना है उनकी ये लाइफस्टाइल उनकी लम्बी आयु के पीछे का भी राज़ है। इतना ही नहीं यहाँ के लोग सुबह जल्दी उठकर दूर दूर तक पैदल चलते हैं।

इसके बाद जब भी आप किसी कश्मीरी महिला को देखिएगा तो समझ जाइएगा कि इसका राज़ आखिर है क्या।

Tags:    

Similar News