Best Places in Lakshadweep: Maldives से भी कहीं खूबसूरत है लक्षद्वीप के ये Island, जरूर जाएं घूमने

Best Places in Lakshadweep: भारत में ऐसे कई जगहें हैं जहां की खूबसूरती देखने लायक है। अगर आपको आइलैंड घूमना बेहद पसंद है तो आपको लक्षद्वीप जरूर घूमना चाहिए।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-01-07 15:35 GMT

Best Places in Lakshadweep: भारत में ऐसे कई जगहें हैं जहां की खूबसूरती देखने लायक है। अगर आपको आइलैंड घूमना बेहद पसंद है तो आपको लक्षद्वीप जरूर घूमना चाहिए। लक्षद्वीप एक बेहद ही खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है। जानकारी के लिए बता दें लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ टूरिस्ट प्लेस भी है। ऐसे में आईए जानते हैं लक्षद्वीप में घूमने के लिए फेमस जगहें। 

लक्षद्वीप में घूमने के लिए फेमस जगहें (Best Places in Lakshadweep)

मिनिकॉय द्वीप (Minicoy Island)


लक्षद्वीप के फेमस जगहें में से एक है मिनिकॉय द्वीप, जो एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में शामिल है। मिनिकॉय द्वीप को मलिकू के नाम से भी जाना जाता है। यह कोचीन समुद्री तट से करीब 400 किलोमीटर दूर है। इस द्वीप पर आपको मूंगे की चट्टाने, सफेद रेत और अरब सागर का सुंदर पानी देख सकते हैं। यह लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप भी है। 

 बांगरम द्वीप (Bangaram Island)


बांगरम द्वीप बेहद खूबसूरत जगह है। ये द्वीप मूंगा चट्टान और समुद्री तटो के लिए फेमस है। आप यहां खूबसूरत मछलियों के साथ स्विम करना, डॉल्फिन देखना, वाटर स्पोर्ट्स, sunrise और sunset का आनंद ले सकते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग भी एंजॉय कर सकते हैं।

 कावारत्ती द्वीप (Kavaratti Islands)


लक्षद्वीप के खूबसूरत द्वीपों में से एक कावारत्ती द्वीप भी है। यह द्वीप समूह लक्षद्वीप की राजधानी हैं। यह खूबसूरत समुद्री द्वीपों, सफेद रेत और खूबसूरत नजारों के लिए काफी फेमस है। कावारत्ती कोच्चि तट से करीब 360 किलोमीटर दूर है। यह द्वीप अपने 12 एटोल (12 Atolls), पांच जलमग्न बैंक (Five Submerged Banks) और तीन प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता है। नारियल के खूबसूरत पेड़ और वाटर स्पोर्ट्स के लिए इसकी पहचान है। प्रधानमंत्री मोदी भी यहां कुछ समय बिता चुके हैं।

मरीन संग्रहालय (Marine Museum) 


मरीन म्यूजियम लक्षद्वीप के कावारत्ती द्वीप पर मौजूद है। इस संग्रहालय में समुद्र से जुडी कलाकृतियां रखी गई हैं। दरअसल इस म्यूजियम में समुद्री मछलियों और पानी के जानवरों की प्रजातियां सबसे अधिक देखी जाती हैं। अगर आप समुद्री जीवन जैसी एक्टिविटी में इंटरेस्ट रखते हैं और इससे जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको मरीन म्यूजियम जरूर जाना चाहिए।

लक्षद्वीप जाने का सबसे अच्छा समय - Best Time To Visit Lakshadweep 

लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच माना जाता है। दरअसल मई से सितंबर के समय यहां बहुत बारिश होती है। 

Tags:    

Similar News