Bhagavad Gita Quotes: श्री कृष्ण कहते हैं अगर साफ नियत से मांगा जाए तो ईश्वर नसीब से बढक़र देता है

Bhagavad Gita Quotes: श्रीमद भगवत गीता मनुष्य के जीवन का सार है और आधार भी है जिसने इसे समझ लिया उसने मोक्ष को पा लिया। आइये एक नज़र डालते हैं श्रीमद भगवत गीता कोट्स पर।

Update: 2024-05-25 11:32 GMT

Bhagavad Gita Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagavad Gita Quotes:  आज का समय एक ऐसा समय है जहाँ हर कोई बस अपने स्वार्थ सीधी में लिप्त है। ऐसे में मनुष्य के लिए एक ऐसी मार्गदर्शिका की ज़रूरत है जो उसके आने वाले जीवन और अभी के जीवन दोनों में उसे सही गलत और सच को समझा सके। वहीँ मनुष्य के सभी सवालों का जवाब और उसकी हर परेशानी का हल पहले से ही एक महान ग्रन्थ में उल्लेखित है और वो है श्रीमद भगवत गीता। आइये जानते हैं इसमें लिखी कौन कौन सी बातें मनुष्य को अपने जीवन में प्रयोग करनी चाहिए।

श्रीमद भगवत गीता कोट्स (Bhagavad Gita Quotes)

कुछ लोग अपने अधिकार के लिए तो संघर्ष करते है,

परंतु अपने कर्तव्य को भुल जाते है।

दुख का मूल कारण ही यही है, कि सुख की तलाश में बाहरी दुनिया में भटकते रहना।


ईश्वर की शरण में निःस्वार्थ भाव से जाएं,

क्योंकि आपको क्या चाहिए, उन्हें पता है।

जो सरलता से मिलता रहे उसका महत्व नही रह जाता,

अक्सर खो देने के बाद समय, व्यक्ति और संबंध के मूल्य का आभास होता है।

बिना मुहूर्त के जन्म लेता है और बिना मुहूर्त के ही दुनिया से चला जाता है,

फिर भी इंसान अच्छे मुहूर्त के पीछे भागता रहता है,

अगर विचार हमारे अच्छे हो और

व्यवहार हमारे सच्चे हो तो कोई भी कार्य बुरा नहीं हो सकता।

अगर आप क्रोध के समय थोड़ा सा धैर्य रख ले तो,

आप कम से कम सौ दुःख भरे दिनों से बच सकते है।

जीवन में सब कुछ खत्म होने जैसा कुछ भी नहीं होता,

हमेशा एक नई शुरुआत हमारा इंतजार कर रही होती है।

यदि तुम्हारे अंदर खुद को बदलने की ताकत नही है,

तो तुम्हारा कोई अधिकार नही की तुम भगवान या भाग्य को दोष दो।

समय जब पलटता है तो सबकुछ पलट देता है इसलिए,

अच्छे समय में घमंड ना रखे और बुरे वक़्त में सब्र रखना ना छोड़े।

सम्मान हमेशा समय और स्थिति का होता है,

पर इंसान उसे अपना समझ लेता है।

किसी और का काम पूर्णता से करने से कहीं अच्छा है,

कि अपना काम करें भले ही उसे अपूर्णता से करना पड़े।

जिस इंसान के सच्चे होने की गवाही आपका दिल दे,

वो इंसान कभी भी आपके लिए गलत नहीं हो सकता।


अगर साफ नियत से मांगा जाए तो ईश्वर नसीब से बढक़र देता है।

दान करना और भूल जाना दान की सर्वोच्च प्रक्रिया है,

कि गई दान की गणना तुम्हारे दान को तुच्छ बना देता है।

अगर परमात्मा तुम्हें कष्ट के पास ले आया है,

तो अवश्य ही वो तुम्हें कष्ट के पार भी ले जाएगा ।

परिवार के साथ धैर्य प्यार कहलाता है,

औरों के साथ धैर्य सम्मान कहलाता है,

स्वयं के साथ धैर्य आत्मविश्वास कहलाता है,

और भगवान के साथ धैर्य आस्था कहलाती है।

जो लोग तुम्हारी बुराई करते हैं वो करेंगे

चाहे तुम अच्छा काम करो या बुरा।

इस लिए शांत रहकर अपना कर्म करते रहे।

निंदा से मत घबराओ निंदा उसी की होती है,

जो जिंदा है मरने के बाद तो सिर्फ़ तारीफ होती है।

बुरा समय आपको जिंदगी के उन सभी सच से सामना करवाता है,

जिनका आपको अच्छे समय में कभी ख्याल नहीं होता।

कर्म का धर्म से अधिक महत्व है

क्योंकि धर्म करके भगवान से माँगना पड़ता है

पर कर्म करने पर भगवान स्वयं फल देता है।

Tags:    

Similar News