Geeta Gyan in Hindi: श्रीकृष्ण की दी 7 सीख, जो बदल देगी जिंदगी, हो जाओगे सक्सेसफुल
Shri Krishna Ki Seekh in Hindi: अगर आप भी अपने जीवन की राह भटक गए हैं या फिर किसी परिस्थिति से टूट गए हैं तो श्रीकृष्ण के इन सीख को जीवन में जरूर अपनाना चाहिए।;
Bhagwat Geeta Gyan Shri Krishna Ki Seekh Messages in Hindi
Shri Krishna Ki Seekh: भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत गीता के जरिए लोगों को जीवन जीने का सही ढंग और कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करने के तरीके बताए हैं। अगर आप भी अपने जीवन की राह भटक गए हैं या फिर किसी परिस्थिति से टूट गए हैं तो श्रीकृष्ण के इन सीख को जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। इससे आपकी जिंदगी बदल जाएगी और आप सक्सेसफुल भी बन जाएंगे।
श्रीकृष्ण की सीख (Geeta Ke Updesh)
1- गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि कर्म ही भक्ति है, इसलिए कर्म को पूरे मन से करना चाहिए। क्योंकि वह जैसा कर्म करता है, उसे फल भी उसी के अनुरूप मिलता है। इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करने पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि मनुष्य को फल की इच्छा छोड़कर कर्म करना चाहिए।
2- श्रीकृष्ण कहते हैं, जीवन में सबकुछ किसी न किसी कारण से होता है। आपका बुरा या अच्छा दौर जो भी चल रहा है, वो भी किसी कारण से होगा। यह एक चक्र है और आपको इसे स्वीकार करने की आवश्यकता है।
3- गीता में श्रीकृष्ण ने उपदेश दिया है कि व्यक्ति का मन ही उसके दुखों का कारण होता है। अगर आपने अपने मन पर काबू पा लिया तो मन में पैदा होने वाली बेकार की चिंताओं और इच्छाओं से भी दूर बने रहेंगे। साथ ही अपने लक्ष्य को भी प्राप्त करने में आसानी होगी।
4- भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को एक अहम बात समझायी थी कि सत्य के मार्ग पर चलते हुए मोह का त्याग कर देना चाहिए। अगर परिवार या कोई अपना किसी गलत रास्ते पर चले जाए तो आप सत्य के रास्ते पर चलने के लिए उनके विरोध में भी जा सकते हैं। क्योंकि सत्य सबसे पहले होना चाहिए, तभी जिंदगी में खुश रह सकते हैं।
5- गीता के मुताबिक, एक व्यक्ति को उससे बेहतर अन्य कोई नहीं जान सकता है। इसलिए खुद का आकलन करना बेहद जरूरी है। और जो व्यक्ति अपने गुणों और कमियों को पहचान लेता है, वह अपने व्यक्तित्व का निर्माण करके हर काम में सफलता पा सकता है।
6- अगर आप भी बेहद क्रोध में रहते हैं तो भगवान श्रीकृष्ण के इस उपदेश पर ध्यान जरूर देना चाहिए। गीता में कृष्ण कहते हैं क्रोध को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। क्योंकि गुस्से में व्यक्ति खुद से नियंत्रण खो बैठता है और आवेश में आकर गलत कार्य कर बैठता है। ऐसे में अगर गुस्सा आए भी तो स्वयं को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए।
7- श्रीकृष्ण ने मनुष्यों को यह भी समझाया है कि हमेशा आज यानी वर्तमान में जीना चाहिए। क्योंकि गुजरे हुए कल और आने वाले कल के बारे में सोचकर कोई फायदा नहीं, इससे केवल मन दुखी रहता है। इसलिए व्यक्ति को आज में रहकर कर्म करना चाहिए।