Rohit Sharma Love Affair: रोहित शर्मा भी पीछे नहीं, इस मॉडल के साथ जुड़ा था नाम, खुद किया था खुलासा
Rohit Sharma Affair: क्या आप जानते हैं हिटमैन रोहित शर्मा एक समय में एक ब्रिटिश मॉडल को डेट कर रहे थे। उन्होंने हमेशा इस रिश्ते को नकारा, लेकिन मॉडल ने खुद इंटरनेट पर रिश्ते की सच्चाई बताई थी।;
Rohit Sharma Love Affair (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Love Affair: रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। रोहित एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं, जो अपनी पत्नी और बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। उनकी शादी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के साथ साल 2015 में हुई थी, जिनके साथ उनकी पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान साल 2008 में हुई थी। आप आज तक यहीं जानते होंगे रोहित का नाम केवल रितिका के साथ ही जुड़ा और उन्हीं के साथ उनकी शादी हो गई, लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि हिटमैन का नाम एक मशहूर मॉडल के साथ जुड़ा था। आइए जानते हैं कौन है वो मॉडल, जिसके प्यार में पड़ गए थे रोहित शर्मा।
इस मॉडल के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फैंस द्वारा उस सूची में शामिल किए जाते हैं, जिनका स्टारडम के बाद भी एक्ट्रेस और मॉडल के साथ नाम नहीं जुड़ा। हालांकि एक मशहूर ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस ने खुद रोहित संग अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था और यहां तक बताया था कि दोनों लिव-इन में भी थे। इस अभिनेत्री का नाम सोफिया हयात (Sofia Hayat) है, जो इंडियन टेलीविजन और फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
इस तरह सोफिया से मिले थे रोहित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री सोफिया हयात (Sofia Hayat) ने बताया था कि रोहित शर्मा संग उनकी मुलाकात लंदन के एक होटल में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इस दौरान दोनों ने साथ में डांस भी किया था। हालांकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मीडिया के सामने सोफिया संग अपने रिश्ते को नकार दिया था और उन्हें अपना फैन बताया था।
सोफिया ने ट्वीट कर बताई थी सच्चाई
रोहित के इस बयान से चिढ़कर सोफिया ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि उनका रोहित संग रोमांटिक रिश्ता था, लेकिन बाद में ये रिलेशनशिप टूट गया। यहां तक उन्होंने यह भी दावा किया था कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे।
बता दें रोहित शर्मा का नाम सोफिया हयात से तब जुड़ा था, जब उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा ही था। उस वक्त सोफिया भी नई-नई बॉलीवुड में आई थीं। हालांकि रोहित की तरफ से हमेशा इस रिश्ते को नकारा गया है।