Akshara Singh Love Life: पवन सिंह संग शादी की तैयारी में थीं अक्षरा, झेले कई सितम, फिर भी मिला धोखा

Akshara Singh Love Story: फिल्म के सेट पर पवन सिंह से मुलाकात हुई और धीरे-धीरे अक्षरा उन पर दिल हार बैठीं। लेकिन पवन की दूसरी शादी ने सबकुछ खत्म कर दिया।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-23 10:37 IST

Akshara Singh (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Bhojpuri Actress Akshara Singh Love Life: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बना चुकीं अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की लव लाइफ की अगर बात की जाए तो हमेशा लोगों के जहन में सबसे पहला नाम पवन सिंह (Pawan Singh) का आता है। एक ऐसा समय था जब अक्षरा भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह के प्यार में पागल थीं। उनके साथ अपनी शादी के सपने सजाती थीं, लेकिन उनके साथ रिश्ते में रहते हुए पवन ने किसी और से शादी कर ली, जिससे एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गईं। उन्होंने पवन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके साथ अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए। अब दोनों फिल्मों में भी साथ काम नहीं करना चाहते। आइए जानते हैं अक्षरा और पवन की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में।

अक्षरा और पवन सिंह की अधूरी लव स्टोरी (Akshara Singh And Pawan Singh Love Story)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अक्षरा सिंह और पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के टॉप स्टार हैं। दोनों आज के समय में एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन कभी ये भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के पॉपुलर कपल में से एक थे। अक्षरा पहली बार पवन से फिल्म की शूटिंग के दौरान मिली थीं। उस वक्त वो काफी छोटी उम्र की थीं। दोनों एक साथ 2-3 फिल्मों में साथ नजर आए। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा। दूसरी ओर, एक साथ काम करते-करते अक्षरा और पवन के बीच ऑफ स्क्रीन भी रोमांस भी शुरू हो गया। अक्षरा पवन सिंह के प्यार में गिरफ्त हो गईं।

फिल्म के सेट पर दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई। अक्षरा पवन सिंह से करीब 5 साल छोटी हैं। पवन इंडस्ट्री में भी अक्षरा से सीनियर हैं। ऐसे में अक्षरा उनकी काफी इज्जत करती थीं। काम करते-करते वह पवन सिंह पर अपना दिल हार बैठीं। दोनों के प्यार के किस्से का जिक्र हर कहीं होने लगा था। धीरे-धीरे दोनों इंडस्ट्री के मशहूर कपल की लिस्ट में शुमार हो गए। एक्ट्रेस भोजपुरी के पावर स्टार संग अपनी शादी रचाने का सपना देखने लगीं। लेकिन रिलेशनशिप में आने के कुछ महीनों बाद ही पवन सिंह अक्षरा पर जुल्म करने लगे थे।

मारपीट-गाली गलौच के बाद भी रहीं साथ

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन, अक्षरा संग मारपीट और गाली गलौच तक करने लगे थे। इन सबके बाद भी एक्ट्रेस ने उनके साथ अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की। लेकिन एक्ट्रेस उस वक्त बुरी तरह टूट गईं, जब उन्होंने पवन सिंह की दूसरी शादी की खबर सुनी। अक्षरा के साथ ही हर कोई इस खबर से चौंक गया था। अक्षरा संग रिश्ते में रहते हुए ही पवन ने ज्योति सिंह को अपनी पत्नी के रूप में चुना। इसके बाद अक्षरा सिंह ने उनसे अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए।

रिश्ता खत्म होने के बाद अक्षरा सिंह डिप्रेशन में जा चुकी थीं। एक्ट्रेस ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि पवन सिंह उन्हें डराते थे और जान से मारने की धमकी तक देते थे। यही नहीं, अक्षरा का आरोप था कि पवन उन्हें फिल्मों से हटवाने और उनका म्यूजिक करियर तबाह करने की कोशिश कर चुके हैं।

Tags:    

Similar News