Mahendra Nath Pandey Family: कौन हैं यूपी चुनाव अधिकारी बनाए गए महेंद्र नाथ पांडेय, जानें परिवार में है कौन-कौन

Mahendra Nath Pandey Ka Parivar: बीजेपी ने सात सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा करते हुए पूर्व बीजेपी सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

Written By :  Shreya
Update:2024-10-20 12:00 IST

Mahendra Nath Pandey Family (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mahendra Nath Pandey Family: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बीजेपी ने सात सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा करते हुए पूर्व बीजेपी सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) को प्रदेश चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 6 अन्य लोगों को सह चुनाव अधिकारी का जिम्मा मिला है। आइए जानते हैं भाजपा नेतृत्व की ओर से प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाए गए महेंद्र नाथ पांडेय के बारे में (Mahendra Nath Pandey Ke Bare Mein Jankari), ये कौन हैं और इनके परिवार में कितने सदस्य है।

कौन हैं महेंद्र नाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey Kon Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

महेंद्र नाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। पांडेय भारी उद्योग मंत्री और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। महेंद्र नाथ 2014 से 2024 तक चंदौली (Chandauli) से लोकसभा सांसद थे। इस बार हुए लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी ने एक बार फिर उन्हें चंदौली से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन इस बार पांडेय जीत हासिल नहीं कर सके। इस सीट से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह जीतने में सफल रहे।

परिवार में है कौन-कौन (Mahendra Nath Pandey Family Members Name)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म 15 अक्टूबर 1957 को उत्तर प्रदेश के जिले गाजीपुर (Ghazipur) में स्थित पखनपुर (Pakhanpura) गांव में एक ब्रह्माण परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम चंद्रावती पांडेय और सुधाकर पांडेय था। उनके एक बड़े भाई हैं, जिनका नाम जितेंद्र पांडेय (Mahendra Nath Pandey Brother) है। जितेंद्र वाराणसी में अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भाजपा के दिग्गज नेता महेंद्र नाथ पांडेय ने 8 फरवरी 1985 को प्रतिमा पांडेय (Pratima Pandey) से शादी की थी। दोनों की एक बेटी (Mahendra Nath Pandey Daughter) है, जिसका नाम तारणकिता पांडेय (Tarankita Pandey) है।

Tags:    

Similar News