Karva Chauth 2024: करवा चौथ में पति पर चलाना है जादू? जाह्नवी कपूर के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

Janhvi Kapoor Indian Looks: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सजना धजना पसंद करती हैं। इसके लिए साड़ी से लेकर जूलरी तक चुन-चुनकर खरीदती हैं। इस बार अपने व्रत वाले दिन जाह्नवी के लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

Written By :  Shreya
Update:2024-09-26 09:15 IST

Janhvi Kapoor (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Karva Chauth Look Inspiration: हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ (Karva Chauth) का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का काफी महत्व है। यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करती हैं। इस साल पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का त्योहार 20 अक्टूबर, रविवार (Karva Chauth Date Kab Hai) को मनाया जाएगा।

करवा चौथ के दिन हर सुहागिन महिला सोलह श्रृंगार करके तैयार होती है। त्योहार आने से कई दिन पहले ही सबकी तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अगर आप अपने करवा चौथ के लुक (Karva Chauth Look) को लेकर कंफ्यूज हैं तो आज हम आपके लिए जाह्नवी कपूर के खूबसूरत इंडियन लुक (Janhvi Kapoor Indian Look) लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने व्रत के दिन रिक्रिएट कर सकती हैं। जाह्नवी के ये सभी लुक काफी ज्यादा चर्चा में रहे थे, ऐसे में आप भी इन आउटफिट्स में तारीफें बटोर सकती हैं। चलिए देखते हैं जाह्नवी कपूर के खूबसूरत एथनिक लुक्स (Janhvi Kapoor Beautiful Ethnic Looks)।

1- गोल्डन जरी वर्क साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) हाल ही में इस गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आई थीं। इस कांजीवरम साड़ी पर जरी की कढ़ाई की गई है, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा है। जाह्नवी का ये लुक काफी ज्यादा वायरल हुआ था और नेटिजन्स ने भी इसे बेहद पसंद किया था। ऐसे में इस करवा चौथ आप उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

2- सिल्क साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जाह्नवी ने अपने इस लुक से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था। सिल्क साड़ी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है। ऐसे में करवा चौथ पर इस लुक को भी रिक्रिएट किया जा सकता है। बालों में गजरा और झुमके इस लुक में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं।

3- पिच मिरर वर्क लहंगा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप करवा चौथ पर लहंगा पहनना चाहती हैं तो इस तरह के मिरर वर्क लहंगे को चुन सकती हैं। खासकर ये लहंगा नई नवेली दुल्हन पर काफी जचेगा। इस आउटफिट में जाह्नवी भी किसी ब्राइड की तरह ही लग रही हैं।

4- रेड साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

रेड कलर को सुहाग का रंग माना जाता है। ऐसे में कई महिलाएं अपने व्रत वाले दिन रेड कलर की ही साड़ी पहनना पसंद करती हैं। जाह्नवी की इस सिक्विन साड़ी को रिक्रिएट करके आप व्रत वाले दिन पति पर जादू चला सकती हैं। साथ ही अपने लुक से सभी महिलाओं से हटकर दिख सकती हैं। 

5- पिंक साड़ी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आप अपने लुक को सिंपल लेकिन खूबसूरत रखना चाहती हैं तो जाह्नवी कपूर के इस लुक को चुन सकती हैं। करवा चौथ के लिए जाह्नवी का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।

6- गोल्डन लंहगा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जाह्नवी का ये लुक बेहद वायरल हुआ था। जाह्नवी इस लहंगे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। करवा चौथ के दिन आप ऐसे लुक में सबसे अलग और रॉयल दिखेंगी।

Tags:    

Similar News