रोजाना ब्रश करने के फायदे नहीं जानते होंगे आप, पढ़ें पूरी खबर

हाल ही में एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि, हर रोज ब्रश करना केवल आपके दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि आपके दिल के लिए भी फायदेमंद होता है।

Update: 2019-12-04 04:49 GMT

हम हर रोज सो कर उठने के बाद सबसे पहले दातों की सफाई यानि ब्रश करते हैं। क्योंकि इससे हमारे दांत स्वस्थ बने रहते हैं। क्या आपको पता है कि, आपकी ये आदत आपके दांतो के सिवाय आपके दिल के लिए भी फायदेमंद होती है। जी हां, हाल ही में एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि, हर रोज ब्रश करना केवल आपके दांतों के लिए ही नहीं, बल्कि आपके दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। यूरोपीय जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित एक रिसर्च में ये बताया गया है कि, बार-बार ब्रश करने से दांतो को एट्रियल फाइब्रिलेशन और हार्ट फेल्योर के जोखिम कम हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Ananya Pandey के इन लुक्स को देखकर आप भी कहेंगे Wow… ढा रहीं कहर

रोजाना ब्रश न करने से होती हैं ये दिक्कतें

पहले रिसर्चो में ये पता चला कि, अगर आप अपने दातों की अच्छे तरीके से सफाई नहीं करते हैं और ओरल स्वच्छता नहीं रखते हैं तो इससे ब्लड में बैक्टीरिया हो जाते हैं, जिसके कारण शरीर में सूजन आ जाती है। साथ ही अनियमित दिल की धड़कन और हार्ट फेल्योर के जोखिमों को बढ़ाती है।

रिसर्च में सामने आया कि...

इस रिसर्च में मौखिक स्वच्छता और इन दो स्थितियों की घटना के बीच संबंध की जांच हुई। इस रिसर्च में के कोरियाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा प्रणाली के 161,286 प्रतिभागियों, जिनकी उम्र ने 40 से 79 के बीच थी, उनको शामिल किया गया। रिसर्च में ये पाया गया कि जो लोग हर रोज अपने दांतों की अच्छे से देखभाल करते थे। उन लोगों में अन्य लोगों के मुताबिक हार्ट फेल्योर का जोखिम कम था।

यह भी पढ़ें: अब मिनटों में मिलेगा लोन, इस कंपनी ने लॉन्च किया ये App

Tags:    

Similar News