Buri Najar Ka Upay: आप पर है किसकी बुरी नजर? इस टोटके से लगाएं पता

Buri Najar Ka Totka: आज हम आपको एक ऐसा घरेलू टोटका बताने जा रहें हैं, जिससे सिर्फ लगी हुई बुरी नजर उतर ही नहीं जाती, बल्कि उस व्यक्ति का पता भी चल जाता है, जिसने नजर लगाया हुआ है।

Report :  Shivani Tiwari
Update: 2024-04-13 07:15 GMT

Buri Najar Ka Totka (Photo- Social Media)

Buri Najar Ka Totka: "बुरी नजर" ये शब्द तो आपने सुना ही होगा? और शायद इस शब्द का इस्तेमाल भी आपने अब तक कई बार किया होगा। जी हां! आपने अक्सर ही लोगों को ये बोलते हुए सुना होगा कि 'लगता है बुरी नजर लग गई है', या फिर 'मेरे बच्चे को बुरी नजर लग गई', बुरी नजर का असर बच्चे हों या बड़ें सभी पर होता है, लेकिन बच्चे इसकी चपेट में बहुत ही जल्दी आ जाते हैं। बुरी नजर से बचने के लिए लोग तरह-तरह के टोटके करते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू टोटका बताने जा रहें हैं, जिससे सिर्फ लगी हुई बुरी नजर उतर ही नहीं जाती, बल्कि उस व्यक्ति का पता भी चल जाता है, जिसने नजर लगाया हुआ है। आइए बताते हैं।

नजर उतारने का घरेलू टोटका (Buri Najar Utarne Ke Upay)

छोटे बच्चों को नजर लगना बहुत ही कॉमन है, वे होते ही इतने क्यूट हैं की उन्हें किसी की भी नजर लग जाती है। जब बच्चों को नजर लगती हैं, तो उनकी तबियत खराब हो जाती है, उन्हे बार-बार उल्टी होती है, पेट में भी दर्द होता है। नजर कई तरह की होती है, इसे उतारने के भी कई नुस्खे होते हैं, दादी और नानी नजर उतारने के लिए कई टोटके बताती हैं, जो फायदेमंद होते हैं, लेकिन यदि आप नजर उतारने के साथ ही यह भी जानना चाह रहें हैं कि नजर किसने लगाया है, तो इसके लिए तो आपको हमारे द्वारा बताए गए टोटके का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिससे आप पता कर पाएंगे कि नजर लगी किसकी है।


यदि आपके बच्चे को या घर में किसी को भी बुरी नजर लगी है, तो उसकी नजर उतारने के लिए आपको फिटकरी लेना है, फिटकरी को बच्चे के शरीर पर सात बार घुमाना है, इस क्रिया को क्लॉक वाइज करना है। ध्यान यह रखना है कि बच्चे की नजर उतारने से पहले फिटकरी को थोड़ा क्रश कर लें, नजर उतारने के बाद उस फिटकरी को तवा पर जला देना है। जब आप इसे तवे पर जलाएंगे, तो नजर लगाने वाले का चेहरा भी बन जाता है, इससे आपको पता चल जायेगा कि नजर किसने लगाया है। यदि आप बुधवार और शनिवार को ये क्रिया करेंगे तो ज्यादा फायदा होगा। इस घरेलू टोटके को आजमा कर आप बहुत ही आसानी से बच्चे की नजर उतार सकते हैं, साथ ही यह भी जान सकते हैं कि बच्चे को नजर किसकी लगी है।

Full View
Tags:    

Similar News